Home rss business hindi GMP पहुंचा 200 रुपये के पार, 8 से 10 सितंबर तक खुल...

GMP पहुंचा 200 रुपये के पार, 8 से 10 सितंबर तक खुल रहेगा IPO, चेक करें कीमत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इस हफ्ते कई कंपनियों का आईपीओ खुल रहा है। उसमें से Kanohar Electricals IPO भी एक है। ग्रे मार्केट में इस कंपनी के आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत है। मौजूदा समय में जीएमपी 205 रुपये के स्तर पर है। कल के मुकाबले जीएमपी में तेजी देखने को मिली है।

कितना है आईपीओ का साइज? (Kanohar Electricals IPO dates)

Kanohar Electricals IPO का साइज 1055.74 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47.47 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 1.20 करोड़ शेयर जारी करेगी। आईपीओ 8 सितंबर से 10 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 11 सितंबर 2026 को किया जा सकता है। वहीं, लिस्टिंग 16 सितंबर को हो सकती है।

Kanohar Electricals IPO का प्राइस बैंड कितना है?

इस मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 601 रुपये से 632 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 23 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14536 रुपये का दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है आईपीओ (Kanohar Electricals IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आज रविवार को ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 205 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट आईपीओ आज सबसे मजबूत स्थिति में है। बता दें, कल के मुकाबले जीएमपी 15 रुपये का इजाफा हो गया है।

आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की स्थापना 1972 में हुई थी। कंपनी भारत में ट्रांसफॉमर्स का उत्पादन करती है। Kanohar Electricals पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में काम करती है। कंपनी के पास दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। दोनों यूनिट मेरठ में स्थित है। कंपनी के पास दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, कोलकाता, वेस्ट बंगाल, कर्नाटक और चेन्नई में रिजनल ऑफिस है। इस कंपनी के पास कुल 526 कर्मचारी हैं।

आईपीओ पैसों से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए कंपनी 64.18 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी। वहीं, वर्किंग कैपिटल में 155 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा। जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए कंपनी अन्य पैसों का काम करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN