Home rss business hindi Gold Price Today: एक महीने में सोने का दाम 5% गिरा, एक्सपर्ट्स...

Gold Price Today: एक महीने में सोने का दाम 5% गिरा, एक्सपर्ट्स खरीदारी को लेकर क्या बोले?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Price Today Outlook: सोने की कीमतों में पिछले एक महीने में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है
  • एक्सपर्ट्स की राय है कि गोल्ड खरीदने का यह अच्छा समय है
  • हालांकि, एक्सपर्ट्स एक मुश्त के बजाए टुकड़ों में गोल्ड खरीदने की सलाह दे रहे हैं

Gold Price Today Outlook: भारत में शादियों का सीजन शुरू ही होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर से गोल्ड की खरीदारी बढ़ेगी। सोने की ज्वैलरी खरीदने वाले लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि एक महीने में गोल्ड का रेट 5 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। बता दें, आज 21 अक्टूबर को 3 बजे के करीब 24 कैरेट गोल्ड का रेट 146270 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का दाम 134081 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बुलियन वेबसाइट के अनुसार एक महीना पहले 21 सितंबर को गोल्ड का रेट 153780 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी वहां से आज दोपहर तक कीमतों में 5.13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

क्या इस समय सोना खरीदना रहेगा सही? (Is it right time to buy gold)

एक्सपर्ट्स के अनुसार शादियों के सीजन से पहले सोना खरीदना बेहतर रहेगा। गोल्ड के मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार यह मुफीद समय है। आनंद राठी से जुड़े थॉमस स्टिफन ने कहा कि हालिया गिरावट गोल्ड खरीदारों के लिए एक बेहतर समय है। पहले धनतेरस और फिर दिवाली के समय अमूमन गोल्ड की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में सोने की कीमतों में फिर से कोई गिरावट शायद ही देखने को मिले।

वैश्विक स्तर पर दुनिया भर के सेंट्रल बैंक सोने को खरीद रहे हैं। ऐसे में मौजूदा स्तर से गोल्ड का रेट और उपर जा सकता है।

सोना खरीदने की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट्स (Expert views on Gold)

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार अक्टूबर और नवंबर में शादियों के सीजन की वजह से गोल्ड की डिमांड बढ़ जाती है। मानव कहते हैं, ‘हालिया गोल्ड में गिरावट त्योहारों और शादियों के सीजन से पहले खरीदारी का एक बेहतर मौका दे रहा है। हालांकि, उन्होंने एक मुश्त के बजाए टुकड़ों में खरीदारी की सलाह दी है।’

इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ट्रैक के को-फाउंडर और सीईओ वेदांत कहते हैं, ‘अगर इन सीजन आपके यहां कोई शादी है। तो यह गिरावट उन खरीदारों के लिए मौका है। यह कोई नहीं बता सकता है कि मार्केट इस स्तर पर कब तक रहेगा।’ वेदांत के अनुसार निवेशक दो हिस्सों में अपनी खरीदारी को प्लान कर सकते हैं। पहला हिस्सा इस समय उपयोग में ले सकते हैं। दूसरा हिस्सा दिवाली के बाद अगर कीमतें नीचे जाती हैं तब उपयोग में ला सकते हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर इनवेस्टमेंट करने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN