Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Gold Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है
- घरेलू बुलियन मार्केट में शुक्रवार 9 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली
- सर्राफा बाजार में सोना 1440 रुपये महंगा होकर 1,50,820 रुपये पर आ गया है
Gold Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। घरेलू बुलियन मार्केट में शुक्रवार 9 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सर्राफा बाजार में सोना 1440 रुपये महंगा होकर 1,50,820 रुपये पर आ गया है। ये दाम 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल आने का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। अमेरिकी डॉलर में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की मांग को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबरों पर भी बाजार की नजर बनी हुई है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 9 अक्टूबर को सुबह सोने का वायदा भाव 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव करीब 1.22 फीसदी बढ़कर 2,24,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 0.9 फीसदी चढ़कर 4,169.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को सोना दो महीने के निचले स्तर पर आ गया था। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में भी 0.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
दिल्ली में सोने का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं।
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव
मुंबई में सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं।
24 कैरेट सोने का भाव — 1,51,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,520 रुपये प्रति 10 ग्राम
बिहार में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम
यूपी में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,51,030 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,233 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,480 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,343 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,38,527 रुपये प्रति 10 ग्राम
गहने खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। इसकी वजह यह है कि 22 कैरेट सोना गहनों के लिए अपेक्षाकृत मजबूत होता है।
ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भाव बाजार के उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। ज्वेलर के यहां अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य लागू शुल्क जुड़ सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने लोकल ज्वेलर से रेट चेक कर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




