Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Gold Price Today: इस सप्ताह सोने की चमक बढ़ी है
- हालांकि, चांदी का दाम पिछले 5 दिनों में गिरा है
- एक्सपर्ट का कहना है निवेशक गोल्ड में सोच-समझकर लॉन्ग टर्म के लिए ही कोई फैसला करें
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने कीमतों में तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी गोल्ड का रेट 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के नीचे बना हुआ है। वहीं, चांदी का दाम 2.22 लाख रुपये के नीचे है। पिछले दिनों में अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में और उसके बाद आरबीआई ने रेपो रेट में इजाफा किया था। इन फैसलों का नकारात्मक असर गोल्ड मार्केट पर दिखा है।
सोना हुआ महंगा, चांदी का रेट गिरा
इस हफ्ते 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1829 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। वहीं, चांदी का दाम सोमवार से शुक्रवार तक गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 5 अक्टूबर को गोल्ड का रेट 224157 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि अब शुक्रवार को घटकर 221109 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। यानी चांदी का दाम 3048 रुपये गिर चुका है।
क्या चल रहा है सोने का रेट
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 149430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड का रेट 148832 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 136878 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 112073 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 87417 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इस समय गोल्ड मार्केट पर क्यों दबाव है?
सोने के बाजार पर दबाव की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता है। इसके अलावा बॉन्ड यील्ड में लगातार तेजी की वजह से भी गोल्ड का रेट घटा है। निवेशक गोल्ड की जगह बॉन्ड मार्केट का रुख कर रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से भी सोने पर इस समय दबाव बढ़ा हुआ है।
सोने के रेट को लेकर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट (Gold Price Outlook)
बिजनेस टुडे से बातचीत करते हुए एसएस वेल्थ स्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा कहती हैं कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का रेट 4700 डॉलर प्रति आउंस के स्तर को क्रॉस करने में सफल रहा तो सोने का दाम 5200 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है। लेकिन अभी यहां तक पहुंचने में समय लगेगा। उनका कहना है कि मौजूदा समय में सोना करेक्शन के दौर से गुजर रहा है।
गोल्ड पर दांव लगाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें। लॉन्ग टर्म में सोने का दाम ऊपर जा सकता है। लेकिन मौजूदा समय अस्थिरताओं से भरा हुआ है।
गोल्ड को क्या कर रहा है इस समय सपोर्ट
चीन का सेंट्रल बैंक लगातार जमकर गोल्ड की खरीदारी कर रहा है। इसके अलावा भारत और दुनिया भर में ईटीएफ की डिमांड में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अमेरिकी में वित्तीय चिंताएं गोल्ड को सपोर्ट कर रही हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी में निवेश की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




