Home rss business hindi Gold Price Today: 2026 के अंत तक 6000 डॉलर तक पहुंचा जाएगा...

Gold Price Today: 2026 के अंत तक 6000 डॉलर तक पहुंचा जाएगा गोल्ड, जेपी मॉर्गन ने जताया अनुमान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: सोने की कीमतों को लेकर 2026 का साल ओवरआल अच्छा नहीं रहा है
  • इस साल अबतक गोल्ड की कीमतों में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को नहीं मिली है

Gold Price Today: गोल्ड की कीमतों में इस साल गिरावट देखने को मिली है। 2026 में सोने का रेट 5 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, 6 महीने में गोल्ड का दाम 13.60 प्रतिशत गिरा है। 10 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड का रेट 4194.65 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर था। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि इस समय गोल्ड पर दांव लगाना सही रहेगा या नहीं? जेपी मॉर्गन को उम्मीद है कि 2026 के अंततक गोल्ड का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 6000 डॉलर तक पहुंच सकता है।

क्यों गिर रहा है सोने का दाम (Why Gold Price Falling)

मौजूदा समय में गोल्ड की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह बॉन्ड यील्ड में तेजी है। यूएस 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 5.27 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ऐसे में निवेशकों को उसकी तरफ आकर्षित होना स्वाभाविक है। यही वजह है कि गोल्ड की डिमांड कम हुई है।

इसके अलावा डॉलर में लगातार मजबूती का भी असर गोल्ड की कीमतों में देखने को मिल रहा है। इस साल डॉलर इंडेक्स का दाम 3 प्रतिशत बढ़ा है। अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में इजाफे का असर भी सोने के बाजार पर दिख रहा है। आंशका है कि एक बार फिर से अमेरिकी सेंट्रल बैंक की तरफ से ब्याज दरों को बढ़ाया जाएगा।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से महंगाई बढ़ने के आसार है। क्रू़ड ऑयल को लेकर अनिश्चिततता बनी हुई है। इन सबके अलावा रिकॉर्ड हाई पर सोने का दाम पहुंचने की वजह से प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है। बता दें, रिकॉर्ड हाई की तुलना में सोने का दाम 26 प्रतिशत इंटरनेशनल मार्केट में और 23 प्रतिशत घरेलू बाजार में घट गया है।

एक्सपर्ट्स अब भी हैं बुलिश

मिराए एसेट एमएफ का कहना है कि सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि 2026 में 700 टन सोने की डिमांड सेंट्रल बैंक को रहेगी। 2020-2021 में गोल्ड की डिमांड 470 टन था। यानी डिमांड में इजाफा हुआ है।

तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाएं भी यूएस डॉलर पर अपनी निर्भरता कम कर रही हैं। ऐसे में गोल्ड काफी आकर्षित कर रहा है। घरेलू बाजार में नवरात्रि, दशहर, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार की वजह से गोल्ड की डिमांड रहेगी।

गोल्ड की कीमतों को लेकर क्या उम्मीद कर रहे ब्रोकरेज

ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन को उम्मीद है कि 2026 के आखिरी क्वार्टर में गोल्ड का रेट 6000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है। वहीं, 2027 में इंटनेशनल मार्केट में सोने का दाम 6300 डॉलर तक पहुंच सकता है। बता दें, जेपी मॉर्गन ने अपने अनुमान को 6300 डॉलर से घटाकर 6000 डॉलर किया है। अगर हम आज के रेट के हिसाब से देखें तो रुपये में 10 ग्राम की कीमत इस अनुमान के मुताबिक 2.7 लाख रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। गोल्ड मार्केट जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर गोल्ड में निवेश करने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN