Home rss business hindi Gold Price Today:सोने के दाम में आई गिरावट, जानिये यूपी-बिहार-दिल्ली में क्या...

Gold Price Today:सोने के दाम में आई गिरावट, जानिये यूपी-बिहार-दिल्ली में क्या रहा रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Rate Today: आज 17 सितंबर को सोना सस्ता हुआ है। गोल्ड में गुरुवार को 109 रुपये की गिरावट आई है। सोने का दाम 1.51 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस हफ्ते ने सोने ने एक सीमित रेंज में कारोबार किया है। वहीं, देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.38 लाख रुपये पर है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो गुरुवार 17 सितंबर का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में सोने का प्राइस

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,51,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में गोल्ड प्राइस

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 39 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.39 लाख रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड प्राइस

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 34 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.39 लाख रुपये रहा।

यूपी में आज का गोल्ड प्राइस

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 55 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने में गिरावट आने के क्या रहे कारण?

सोने की कीमतों पर फिलहाल दबाव बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में हालिया बदलाव के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। ऊंची ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड के कारण बिना ब्याज देने वाली एसेट्स के रूप में सोने की आकर्षण क्षमता कम होती है। इसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी भी सोने के लिए नकारात्मक संकेत है। जब अमेरिकी बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ता है, तो निवेशकों के लिए सोने की तुलना में बॉन्ड जैसे विकल्प अधिक आकर्षक हो सकते हैं। इससे सोने में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

तकनीकी स्तर पर भी सोने की चाल कमजोर नजर आ रही है। एमसीएक्स गोल्ड ने पिछले सप्ताह के निचले स्तर को भी तोड़ दिया है और कीमतों में लगातार गिरावट का रुझान बना हुआ है। बाजार में निगेटिव मोमेंटम के चलते आने वाले सत्रों में करेक्शन और बढ़ने की आशंका है। हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक लंबे पीरियड का ट्रेंड अभी भी सकारात्मक है, इसलिए मौजूदा गिरावट को पूरी तरह ट्रेंड रिवर्सल नहीं माना जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN