Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Price Today: आज शुक्रवार 7 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोना 236 रुपये महंगा हुआ है। सोने का भाव 1,51,109 रुपये पर है। ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है। कल गुरुवार को सोने का दाम 198 रुपये महंगा होकर 1.48 लाख रुपये पर बंद हआ था। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,38,400 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 7 अगस्त का गोल्ड रेट जान लें।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,51,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,404 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,51,060 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 234 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,38,370 रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 234 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,38,520 रुपये पर है।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 246 रुपये बढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?
सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह चीन के केंद्रीय बैंक की लगातार खरीदारी है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना पिछले 20 महीनों से लगातार सोना खरीद रहा है। साथ ही वह अपने गोल्ड रिजर्व का बड़ा हिस्सा लंदन से हटाकर हांगकांग में जमा कर रहा है। इससे बाजार में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है, जिसका असर कीमतों पर दिख रहा है।
दूसरी बड़ी वजह वैश्विक अनिश्चितता है। मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और दुनिया की आर्थिक स्थिति को लेकर निवेशकों की चिंता के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। जब भी वैश्विक जोखिम बढ़ता है, सोने की मांग बढ़ जाती है और इसकी कीमतों में तेजी आती है।
तीसरा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता है। निवेशक फेड के अगले फैसले पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा कीमतों में हल्की गिरावट आने पर बड़े संस्थागत निवेशकों ने भी सोने में खरीदारी बढ़ाई है, जिससे सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




