Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार में महंगा हुआ सोना, जानिये 3 जुलाई का...

Gold Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार में महंगा हुआ सोना, जानिये 3 जुलाई का रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 3 जुलाई को सोने में मामूली बढ़त बनी हुई है। दिल्ली बुलियन मार्केट में सोने का भाव में 159 रुपये की तेजी है। यहां भाव 1,47,499 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार में सोने का भाव 1.47 लाख रुपये पर है। कल सोने का भाव सर्राफा बाजार में 1,45,908 रुपये पर बंद हुआ। अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि शुक्रवार 3 जुलाई को सोने का भाव क्या रहा।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

शुक्रवार 3 जुलाई को सोने में तेजी रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आज दिल्ली में के बुलियन मार्केट में सोने में दाम 159 रुपये महंगा हुआ है।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पटना में आज गोल्ड 184 रुपये महंगा हुआ है। यहां कल सोने का भाव 184 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 22 कैरेट सोने का आज का भाव 1,35,339 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी में 24 कैरेट सोना 1,48,723 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां भाव 164 रुपये चढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,230 रुपये रहा। कल 2 जुलाई को यूपी में सोने का भाव बुलियन मार्केट में 1,48,723 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

सोने का भाव 24 कैरेट (रुपये में) 22 कैरेट (रुपये में)
दिल्ली 1,47,490 1,35,109
मुंबई 1,47,890 1,35,472
उत्तर प्रदेश 1,48,732 1,36,230
बिहार 1,47,750 1,35,399
मध्य प्रदेश 1,49,129 1,36,206
राजस्थान 1,47,650 1,35,250
हरियाणा 1,47,330 1,35,320
पंजाब 1,47,330 1,35,320

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां आज भाव में करीब 184 रुपये चढ़ा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,35,472 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

क्या आ गया है सोने में निवेश का टाइम?

सोने का भाव अपने पीक से काफी नीचे आज चुका है। ऐसी रिपोर्ट भी आई है कि दाम और कम न हो जाए, इस डर से ज्यादातर लोग अपना घर का रखा सोना बेच रहे हैं। ताकि और नुकसान से बचा जा सके। जनवरी 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.80 लाख रुपये था लेकिन अब जुलाई में गोल्ड 1.47 लाख रुपये के स्तर पर आ चुका है। ऐसे में यह सवाल ज्यादातर निवेशकों के मन में है कि सोने में अभी निवेश करें या गोल्ड के दाम और कम होने का इंतजार करें। अगर एक्सपर्ट की बात माने तो सोने के दाम 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN