Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये...

Gold Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 2 जुलाई का गोल्ड रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Rate Today: आज गुरुवार 2 जुलाई को सोना सस्ता हुआ है। बुलियन मार्केट में गोल्ड में मामूली गिरावट नजर आ रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 20 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। कल 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,480 रुपये पर बंद हुआ। आज सोने का भाव 1,44,270 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आज सोने का भाव क्या रहा।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

गुरुवार 2 जुलाई को दिल्ली में सोने के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आज दिल्ली में के बुलियन मार्केट में सोने में दाम सिर्फ 17 रुपये कम हुआ है।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,404 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां भाव आज 30 रुपये तक कम हुआ है। बिहार मे कल सोने का भाव 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कल यहां सोने के भाव में 245 रुपये की तेजी रही। वहीं, 22 कैरेट सोने का आज का भाव 1,32,314 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी में 24 कैरेट सोना 1,45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां भाव 34 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,061 रुपये रहा। कल 1 जुलाई को यूपी में सोने का भाव बुलियन मार्केट में 1,45,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यहां कल गोल्ड में 247 रुपये की तेजी रही थी।

सोने का भाव 24 कैरेट (रुपये में) 22 कैरेट (रुपये में)
दिल्ली 1,44,270 1,32,150
मुंबई 1,44,290 1,32,170
उत्तर प्रदेश 1,45,260 1,33,061
बिहार 1,44,404 1,32,314
मध्य प्रदेश 1,45,316 1,33,110
राजस्थान 1,43,900 1,31,800
हरियाणा 1,44,993 1,32,814
पंजाब 1,44,993 1,32,814

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,294 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां आज भाव में करीब 30 रुपये की गिरावट आई। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,32,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

गोल्ड में करें निवेश या इंतजार?

सोने का भाव अपने पीक से काफी नीचे है। ऐसी रिपोर्ट भी आ रही हैं कि सोने के दाम और न कम हो जाएं। इस डर से ज्यादातर कस्टमर घर में रखा सोना भी निकाल रहे हैं। ऐसे में यह सवाल ज्यादातर निवेशकों के मन में है कि सोने में अभी निवेश करें या गोल्ड रेट और नीचे गिरने का इंतजार करें। जनवरी 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.80 लाख रुपये तक पहुंच गया था। फिलहाल इसकी कीमत करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अब दाम अपने पीक से काफी नीचे आ चुका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN