Home rss business hindi Gold Rate Today: ₹1.35 लाख रुपये हुआ सोना! नवरात्रि में लगातार गिर...

Gold Rate Today: ₹1.35 लाख रुपये हुआ सोना! नवरात्रि में लगातार गिर रहे हैं दाम, ये रहा 24 और 22 कैरेट गोल्ड रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today: अगर आप नवरात्र में सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज के रेट जरूर चेक कर लें
  • बुधवार 14 अक्टूबर को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 350 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है

Gold Rate Today: अगर आप नवरात्र में सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज के रेट जरूर चेक कर लें। बुधवार 14 अक्टूबर को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 350 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,660 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1.35 लाख रुपये पर आ गया है। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना करीब 0.25 फीसदी फिसल गया, जबकि चांदी के भाव में 0.70 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, अलग-अलग शहरों के रिटेल बाजार में सोने चांदी की कीमतों में अंतर है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार चेन्नई, कोलकाता समेत बड़े शहरों में आज सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है।

MCX पर सोनाचांदी कितना सस्ता हुआ?

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। दोपहर में एमसीएक्स पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 0.25 फीसदी गिरकर 1,48,086 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 0.70 फीसदी टूटकर 2,19,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हालांकि, वायदा बाजार के भाव और आम ग्राहकों के लिए खुदरा बाजार में मिलने वाले भाव अलग हो सकते हैं। जूलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, टैक्स और जीएसटी के कारण बिल की अंतिम रकम भी बढ़ जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में होता है। इसकी मजबूती के कारण ज्वैलरी बनाने के लिए यह ज्यादा पसंद किया जाता है।

दिल्ली में सोने ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,360 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,22,160 रुपये प्रति किलोग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,870 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,22,260 रुपये प्रति किलोग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,780 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,950 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,22,320 रुपये प्रति किलोग्राम

मुंबई

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,060 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,722 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,17,550 रुपये प्रति किलोग्राम

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में) 24 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में)
दिल्ली 1,35,230 1,47,490
लखनऊ 1,35,350 1,47,780
कानपुर 1,35,350 1,47,780
पटना 1,35,230 1,47,490
जयपुर 1,35,240 1,47,490
भोपाल 1,35,580 1,47,590
मुंबई 1,35,722 1,48,060
चंडीगढ़ 1,35,830 1,47,490
सूरत 1,35,460 1,47,500

बेंगलुरु

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,768 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,17,620 रुपये प्रति किलोग्राम

कोलकाता

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,693 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,17,160 रुपये प्रति किलोग्राम

हैदराबाद

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,483 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,25,870 रुपये प्रति किलोग्राम

चेन्नई

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,079 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,18,330 रुपये प्रति किलोग्राम

सोने-चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया?

सोने की कीमतों में पिछले साल जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण इसकी कीमतों को सहारा मिला। वहीं, चांदी की कीमतों में भी इंडस्ट्रियल मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के बीच तेज बढ़त दर्ज की गई। 2023-24 में चांदी का भाव करीब 78,600 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अक्टूबर 2026 में 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN