Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Silver Rate Today: सोना ₹26,789 टूटा और चांदी ₹1.42 लाख हुई...

Gold Silver Rate Today: सोना ₹26,789 टूटा और चांदी ₹1.42 लाख हुई सस्ती, जून में भी बड़ी गिरावट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार 18 जून को 24 कैरेट सोना 816 रुपये टूटकर 1,49,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 3,988 रुपये सस्ती होकर 2,43,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार जून महीने में अब तक सोना 7,131 रुपये और चांदी 19,650 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

ऑल टाइम हाई से सोना 26 हजार रुपये से ज्यादा नीचे

सोने की कीमतें अब अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने का ऑल टाइम हाई 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मौजूदा भाव इससे 26,789 रुपये कम हैं। वहीं चांदी का रिकॉर्ड हाई 3,85,933 रुपये प्रति किलो रहा है। मौजूदा कीमत इस स्तर से 1,42,233 रुपये नीचे है।

ईरान युद्ध के बाद सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

पश्चिम एशिया में तनाव और ईरान युद्ध के दौरान सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बहुत रहा, लेकिन अब अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की सुरक्षित निवेश वाली मांग कमजोर पड़ी है।

युद्ध के समय की ऊंचाई से अब तक सोना करीब 9,765 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। जबकि, चांदी करीब 24,200 रुपये प्रति किलो टूट चुकी है।

14 से 23 कैरेट तक सभी श्रेणियों में गिरावट

सोना और उसकी शुद्धता आज का रेट (रुपये/10 ग्राम) गिरावट रुपये में
24 कैरेट 1,49,332 816
23 कैरेट 1,48,734 813
22 कैरेट 1,36,788 748
18 कैरेट 1,11,999 612
14 कैरेट 87,359 478

नोट: IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने सोने पर दबाव बढ़ाया है। फेड ने भले ही ब्याज दरें स्थिर रखी हों, लेकिन इस साल के अंत तक दरें बढ़ने की संभावना जताई है। ऊंची ब्याज दरें सोने जैसे गैर-ब्याज वाले निवेश को कम आकर्षक बनाती हैं।इसके अलावा अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है, जिससे महंगाई का दबाव कम होने की संभावना बनी है।

शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं सोने के भाव?

हालांकि सोने की बेस कीमत पूरे देश में लगभग समान रहती है, लेकिन अंतिम कीमत कई स्थानीय कारकों पर निर्भर करती है। जैसे, परिवहन और बीमा लागत, स्थानीय मांग और शादी-त्योहार का सीजन, ज्वैलर्स का मार्जिन, मेकिंग चार्ज और स्थानीय हैंडलिंग शुल्कयही कारण है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के दाम कुछ अंतर के साथ दिखाई देते हैं।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विश्लेषकों का मानना है कि फिलहाल सोना और चांदी दबाव में रह सकते हैं। हालांकि यदि वैश्विक तनाव फिर बढ़ता है या डॉलर कमजोर पड़ता है, तो कीमती धातुओं में दोबारा तेजी लौट सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN