Home - Google ने अचानक महंगा कर दिया Pixel 10a, एक झटके में ₹6000...

Google ने अचानक महंगा कर दिया Pixel 10a, एक झटके में ₹6000 बढ़ी कीमत; जानें अब कितना हुआ दाम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Pixel 10a की कीमत में अचानक 6,000 रुपए बढ़ गई है। अब फोन की कीमत 55,999 रुपए हो गई है। जानिए Pixel 10a में मिलने वाले खास फीचर्स की डिटेल्स:

Google Pixel 10a खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको यह खबर पढ़कर झटका लगेगा। क्योंकि कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 6,000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि Pixel 10a को भारत में इस साल की शुरुआत में 49,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। Google के India Store पर फोन की नई कीमत दिखाई जा रही है। खास बात यह है कि कीमत में बढ़ोतरी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका में भी Pixel 10a के दाम बढ़ाए गए हैं।

पहले कितनी थी Pixel 10a की कीमत और अब कितनी हो गई

भारत में Pixel 10a का सिर्फ एक वेरिएंट लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 49,999 रुपए रखी गई थी। अब वही मॉडल 55,999 रुपए का हो गया है। यानी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले पूरे 6,000 रुपए ज्यादा देने होंगे। यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब स्मार्टफोन मार्केट में मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की कीमतों को लेकर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, अलग-अलग समय पर मिलने वाले बैंक ऑफर या ई-कॉमर्स डिस्काउंट से कीमत कम हो सकती है। इसलिए खरीदारी के समय ऑफर और बैंक डिस्काउंट जरूर चेक करना फायदेमंद रहेगा।

अमेरिका में भी बढ़े Pixel 10a के दाम

Google ने Pixel 10a की कीमत सिर्फ भारत में नहीं बढ़ाई है। अमेरिका में भी फोन अब पहले से महंगा हो गया है। वहां Pixel 10a के 128GB मॉडल की कीमत $499 से बढ़कर $599 हो गई है। वहीं 256GB मॉडल की कीमत अब $699 है। यानी अमेरिका में बेस मॉडल पर सीधे $100 की बढ़ोतरी हुई है।

Pixel 10a में मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

Pixel 10a फोन में 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1080×2424 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 60Hz से 120Hz तक Smooth Display और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। फोन में Google का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।

Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है। Google के मुताबिक फोन 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकता है, जबकि Extreme Battery Saver के साथ यह टाइम 120 घंटे तक पहुंच सकता है। फोन 45W USB-C PPS चार्जर या उससे ज्यादा पावर वाले चार्जर के साथ करीब 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। हालांकि, बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जाता है। फोन के साथ USB-C से USB-C केबल मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। अल्ट्रावाइड कैमरे का फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री है। फोन में Super Zoom के जरिए 8x तक जूम भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pixel 10a में Google के कई AI और कैमरा टूल मिलते हैं। इनमें Magic Eraser, Best Take, Photo Unblur, Portrait Blur, Add Me, Night Sight और Astrophotography जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Pixel 10a में Google के AI फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में Gemini, Gemini Live, Circle to Search, Live Translate और Call Assist जैसे फीचर्स मिलते हैं। Google ने Pixel 10a के लिए 7 साल तक OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है। फोन में IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस भी मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN