Home - GPS और SOS फीचर के साथ आ सकता है यह बेसिक फोन,...

GPS और SOS फीचर के साथ आ सकता है यह बेसिक फोन, इसमें फ्लिप फोल्ड डिजाइन भी

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक रिपोर्ट के अनुसार HMD अब अपने नए फोन के तौर पर HMD 2320 Flip 4G को लॉन्च कर सकता है। एक टिप्स्टर ने इसके फीचर्स शेयर किए हैं। कहा जा रहा है कि इस फोन में GPS और SOS जैसे काम के फीचर्स मिलेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, HMD 2320 Flip 4G फोन में अंदर 2.4 इंच की मेन एलसीडी स्क्रीन और बाहर की तरफ 1.77 इंच की स्क्रीन होगी।

HMD तेजी से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। खबर है कि अब ब्रांड एक ऐसा बेसिक फ्लिप फोन ला रहा है, जिसमें GPS के साथ SOS फीचर का सपोर्ट भी मिलेगा। हम बात कर रहे हैं HMD 2320 Flip 4G की। एक्स पर टिप्स्टर smashx_60 ने एक नए लीक में इस फोन के बारे में जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि देखने में इसका डिजाइन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए नोकिया 2360 फ्लिप जैसा होगा। इन दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर नेटवर्क सपोर्ट का हो सकता है। नोकिया 2360 फ्लिप केवल 2G GSM नेटवर्क तक ही सीमित है। लेकिन लीक के अनुसार, अपकमिंग HMD 2320 फ्लिप फोन 4G LTE Cat 4 को सपोर्ट करता है। इससे क्या फायदा होगा और फोन में और क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं…

HMD 2320 Flip 4G की खासियत

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, टिप्स्टर ने यह भी कहा कि फोन के अंदर 2.4 इंच की मेन एलसीडी स्क्रीन और बाहर की तरफ 1.77 इंच की स्क्रीन होगी। हालांकि, इसकी इनर स्क्रीन Nokia 2360 Flip की 2.8-इंच स्क्रीन से छोटी है, जबकि बाहरी डिस्प्ले का साइज वैसा ही है। इसमें एक बेसिक 0.3 मेगापिक्सेल कैमरा भी है।

HMD 2320 Flip 4G

इसमें यूनिसोक T127 चिपसेट होगा, जिसके साथ 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह चिपसेट एचएमडी के पिछले फ्लिप फोन – HMD टच 4G और HMD 110 4G में भी देखा गया है।

बताया जा रहा है कि फोन 1450mAh बैटरी मिलेगी, जिसमें चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलेगा, हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड सिर्फ 2.75W बताई गई है।

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी और एडिशनल फीचर्स की लिस्ट भी दिलचस्प है। लीक के अनुसार, फोन में SOS सपोर्ट, पुश-टू-टॉक, डॉकिंग सपोर्ट, रियल-टाइम ट्रैकिंग के साथ GPS, 2.4GHz Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.0 का जिक्र है। इसमें FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक और एक नैनो-SIM स्लॉट भी है। बताया जा रहा है कि यह फोन हियरिंग एड (hearing aid) के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि HMD इस फोन को कब लॉन्च करेगा और किन बाजारों में उतारेगा। नोकिया 2360 फ्लिप को एक ‘फैमिली-फ्रेंडली’ फोन के रूप में पेश किया गया है, जिसमें ‘फैमिली असिस्ट’ फीचर है, जिसकी मदद से रिश्तेदार इसे दूर से ही मैनेज कर सकते हैं। HMD 2320 फ्लिप 4G में ‘पुश-टू-टॉक’, डॉकिंग सपोर्ट और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं, जिससे लगता है कि इसका इस्तेमाल काम की जगहों पर या देखभाल के लिए भी किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN