Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/hjka_1780769547956_1780769559716_e8549dc6-b962-415c-9275-fba8ec91e2e9.jpgहै जवानी तो इश्क होना है फिल्म के जरिए वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी मूवी है।
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक हुई थी, लेकिन उम्मीद थी कि शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। यहां तक कि पहले दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई में थोड़ा अमाउंट कम है।
कितने करोड़ की कर ली है कमाई
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक है जवानी तो इश्क होना है ने मंगलवार को 7.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं पहले दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने 2 दिन में टोटल 14.75 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का वहीं ग्रॉस 17.70 करोड़ का कलेक्शन हो गया है और वर्ल्डवाइड मूवी ने 19.70 करोड़ की कमाई कर ली है।
पेद्दी से टक्कर में रह गई पीछे
बता दें कि है जवानी तो इश्क होना है की राम चरण की फिल्म पेद्दी से कड़ी टक्कर है। पेद्दी ने शनिवार को 19.96 करोड़ की कमाई की है। यह तो साफ है कि पेद्दी के सामने है जवानी तो इश्क होना है पीछे पड़ गई है। हालांकि पेद्दी को साउथ की भाषा में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं है जवानी तो इश्क होना है हिंदी में ही कमा रही है।
है जवानी तो इश्क होना है कि स्टोरी
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म की बात करें तो इसकी स्टोरी जस(वरुण धवन) पर आधारित है जिसकी पत्नी बानी(मृणाल ठाकुर) उसे तलाक देने के लिए बोलती है। जस तब तक प्रीत(पूजा हेगड़े) के साथ मूव ऑन कर लेता है। लेकिन पंगा तब पड़ता है जब दोनों ही वरुण की पार्टनर प्रेग्नेंट हो जाती हैं। अब आगे क्या होता है, इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।
डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ का मुकदमा
बता दें कि फिल्म की रिलीज के साथ मूवी के म्यूजिक राइट्स को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही थी। पूजा एंटरटेनमेंट ने बॉम्बे हाई कोर्ट में टिप्स इंडस्ट्री लिमिटिड, रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वरुण धवन की फिल्म में वाशु भगनानी की 1999 की हिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के पॉपुलर गाने का गलत यूज किया है।
डेविड धवन ने अपनी फिल्म में बीवी नंबर 1 के 2 गाने यूज किए हैं। भगनानी पूजा एंटरटेनमेंट ने कहा कि मेकर्स के पास राइट्स नहीं थे इन गानों के और इसे फिल्म से और प्रमोशनल मटेरियल से हटा देना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







