Home LIFESTYLE NEWS HINDI Hartalika Teej 2026 Shayari: शिव-पार्वती जैसा प्रेम मिले, अपनों को भेजें हरतालिका...

Hartalika Teej 2026 Shayari: शिव-पार्वती जैसा प्रेम मिले, अपनों को भेजें हरतालिका तीज की 20 प्यारी शुभकामनाएं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हरतालिका तीज के खास मौके पर अपने पतिदेव, सखी-सहेलियों और अपनों को भेजें प्यार भरे शुभकामना संदेश। यहां पढ़ें तीज के चुनिंदा मैसेज और शायरी, जिन्हें आप आसानी से शेयर कर सकते हैं। 

आज सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत कर रही हैं। इस व्रत-पूजा में महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भगवान शिव और पार्वती की अराधना करती हैं। सखी-सहेलियां साथ में भजन-कीर्तन भी करती हैं और एक दूसरे को तीज की बधाई भी देती हैं। अगर आप भी हरतालिका तीज के खास दिन पर अपने पतिदेव या सहेलियों को शुभकामनाएं देना चाहती हैं, तो यहां से कुछ चुनिंदा संदेश भेज दें।

1. शिव-पार्वती की जोड़ी जैसा प्यार मिले,

हर जन्म में जीवनसाथी का साथ मिले।

सुहाग पर सदा बनी रहे महादेव की छाया,

हरतालिका तीज ने खुशियों का संदेश है लाया।

2. प्रेम रहे अटूट, विश्वास रहे कायम,

शिव-पार्वती जैसा रिश्ता रहे हरदम।

तीज का त्योहार खुशियां लाए,

हर सुहागन सदा मुस्कुराए।

3. हरतालिका तीज का पावन त्योहार,

लाए जीवन में खुशियों की बहार।

मां पार्वती और भोलेनाथ का आशीष मिले,

हर सपना आपका साकार हो।

4. पिया के नाम की मेहंदी रचाएं,

तीज के गीत खुशी से गाएं।

भोलेनाथ से यही दुआ करें,

सदा सुहाग और प्रेम पाएं।

5. हरी चूड़ियां, लाल चुनरिया,

तीज की आई प्यारी घड़िया।

शिव-पार्वती का मिले प्यार,

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

6. व्रत की शक्ति, प्रेम की आस,

शिव-पार्वती का मिले आशीर्वाद खास।

सदा बना रहे सुहाग का साथ,

खुशियों से रोशन हो जीवन की हर राह।

7. तीज के रंग में रंग जाए संसार,

हर चेहरे पर खिले खुशियों की बहार।

महादेव-पार्वती रखें सबका ध्यान,

हरतालिका तीज पर यही है अरमान।

8. चांद सा चेहरा, हाथों में मेहंदी,

सजती-संवरती हर सुहागन प्यारी।

शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिले,

हर जिंदगी में खुशियां आएं सारी।

9. शिव जैसा जीवनसाथी मिले,

पार्वती जैसा प्रेम दिल में खिले,

हर रिश्ता बने प्यार की मिसाल,

तीज लाए खुशियां हर साल।

10. सोलह श्रृंगार से सजती है नारी,

तीज पर लगती है सबसे प्यारी।

महादेव करें हर मनोकामना पूरी,

खुशियों से भर जाए जिंदगी सारी।

11. भोलेनाथ की कृपा बनी रहे,

मां पार्वती की छत्रछाया बनी रहे,

सदा सलामत रहे सुहाग,

खुशियों से भरा रहे हर भाग।

12. सजकर आई है तीज की बहार,

सोलह श्रृंगार से सजा हर परिवार।

महादेव-पार्वती का आशीष रहे अपार,

मुबारक हो तीज का त्योहार।

13. तीज की हरियाली, खुशियों की लाली,

महके जीवन की हर एक डाली।

शिव-शक्ति की कृपा बरसे इतनी,

हर सुबह हो सुंदर, हर शाम हो हसीन।

हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।

14. सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास

मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

15. आया तीज का प्यारा-प्यार त्योहार

दिल की श्रद्धा और सच्चे भरोसे का त्योहार

बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया

हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया

हैप्पी हरतालिका तीज।

16. आपका निर्जला व्रत ना जाए खाली

आपकी कठोर तपस्या लाए रंग

आपकी शादीशुदा जिंदगी रहे खुशहाल

हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई।

17. मन में प्रेम, आंखों में सपने हजार हों,

हर दिन खुशियों से भरे त्योहार हों।

शिव-पार्वती का आशीष रहे सिर पर,

जीवनसाथी का साथ रहे जीवनभर।

हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।

18. शिव जी की कृपा होगी

मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद

जब मनाएंगे मिलकर सब

हरतालिका तीज का त्योहार

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

19. अखंड सुहाग का वरदान मिले,

हर जन्म में आपको वही जीवनसाथी मिले

खुशियों से महके आपका संसार,

मुबारक हो आपको तीज का त्योहार।

20. शिव-पार्वती का आशीष मिले,

आपके सुहाग को लंबी उम्र मिले

शुभ हरतालिका तीज।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN