Home rss business hindi HD Fire Protect IPO: दो दिन में 16.56 गुना सब्सक्रिप्शन, अभी है...

HD Fire Protect IPO: दो दिन में 16.56 गुना सब्सक्रिप्शन, अभी है दांव लगाने का मौका, 89 रुपये चल रहा GMP

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HD Fire Protect IPO: एचडी फायर प्रोटेक्ट के आईपीओ में दांव लगाने का आज आखिरी मौका है
  • कंपनी का आईपीओ 15 अक्टूबर तक ओपन रहेगा
  • शुरुआती दो दिन में कंपनी के आईपीओ पर 16.56 गुना दांव लग गया है

HD Fire Protect IPO: एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ दो दिन में 16.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15 अक्टूबर तक खुला है। एचडी फायर प्रोटेक्ट के आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से 271 रुपये है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 712 करोड़ रुपये तक का है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी, आईपीओ का एक भी पैसा कंपनी को नहीं मिलेगा, बल्कि यह हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगा। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों जगह लिस्ट होंगे।

ग्रे मार्केट में क्या है शेयरों का हाल?
एचडी फायर प्रोटेक्ट (HD Fire Protect) के शेयर ग्रे मार्केट में 89 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से जुड़ा यह डेटा investorgain से लिया गया है। एचडी फायर प्रोटेक्ट के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 16 अक्टूबर को हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर बुधवार 21 अक्टूबर 2026 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ में जिन निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट नहीं होगा, उन्हें 19 अक्टूबर को रिफंड मिल सकता है।

दो दिन में 16.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है IPO
एचडी फायर प्रोटेक्ट (HD Fire Protect) का आईपीओ शुरुआती दो दिन में 16.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 11.43 गुना भर गया है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 48.77 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एचडी फायर प्रोटेक्ट के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 1.49 गुना दांव लगा है। एचडी फायर प्रोटेक्ट के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 55 शेयर हैं। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,905 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। आईपीओ में 25 रुपये का एंप्लॉयीज डिस्काउंट है।

क्या करती है एचडी फायर प्रोटेक्ट?
एचडी फायर प्रोटेक्ट (HD Fire Protect) की शुरुआत अप्रैल 1997 में हुई है। एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट और सिस्टम्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। कंपनी वाटर, फोम और गैस बेस्ड फायर सप्रेशन सॉल्यूशंस ऑफर करती है। एचडी फायर प्रोटेक्ट, 8 प्रॉडक्ट कैटेगरीज में एक व्यापक पोर्टफोलियो ऑफर करती है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्रियल, रेजिडेंशियल और कमर्शियल एप्लीकेशंस से जुड़ी जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी 90 से ज्यादा देशों को अपने प्रॉडक्ट्स का निर्यात करती है।

कैसा रहा है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एचडी फायर प्रोटेक्ट (HD Fire Protect) की टोटल इनकम 114.07 करोड़ रुपये थी। वहीं, टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का मुनाफा 23.87 करोड़ रुपये था। अगर वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कंपनी की टोटल इनकम 505.12 करोड़ रुपये रही। वहीं, टैक्स भुगतान के बाद एचडी फायर प्रोटेक्ट का मुनाफा 116.79 करोड़ रुपये रहा है। आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 85 पर्सेंट रह जाएगी।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN