Home rss business hindi HDFC Bank ने तिमाही नतीजों की दी जानकारी, बैंक में हुआ एक...

HDFC Bank ने तिमाही नतीजों की दी जानकारी, बैंक में हुआ एक बड़ा इस्तीफा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HDFC Bank: आज शनिवार को एचडीएफसी बैंक ने दो बड़ी खबर दी है
  • बैंक की तरफ से दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है
  • आज शनिवार को बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा ने इस्तीफा दे दिया है

HDFC Bank: आज शनिवार को दिग्गज प्राइवेट बैंक एचडीएफसी की तरफ से दूसरी तिमाही नतीजों का ऐलान किया गया है। बैंक के नेट प्रॉफिट और नेट इनटेरेस्ट इनकम में भी इजाफा हुआ है। बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। बता दें, एचडीएफसी बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा ने इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शनिवार को तिमाही नतीजों के बाद इसकी जानकारी शेयर बाजारों को दी। वह अपना पद 31 दिसंबर 2026 को छोड़ रहे हैं। इस्तीफा अप्रूवल के लिए रिजर्व बैंक को भेजा गया है।

सालाना आधार पर 5% बढ़ा बैंक का प्रॉफिट (HDFC bank Q2 Results)

शनिवार को दी जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान बैंक नेट प्रॉफिट 19509.96 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर बैंक के नेट प्रॉफिट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। टैक्स भुगतान के बाद एक साल पहले दूसरी तिमाही में लाभ 18641.28 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, जून तिमाही की तुलना में एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 2.83 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जून के दौरान यह 19069.72 करोड़ रुपये रहा है।

NII की बात करें तो दूसरे क्वार्टर में यह 9.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 34619.18 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक एनआईआई 31551.50 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, जुलाई से सितंबर के दौरान बैंक का टोटल ब्याज से कमाई 83426.60 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, बैंक का NIM दूसरी तिमाही में 3.16 प्रतिशत रहा है। यह आंकड़ा टोटल एसेट के हिसाब से था।

GNPA में सुधार

एचडीएफसी बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सुधरकर 1.11 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछली तिमाही में 1.17 प्रतिशत और एक साल पहले की समान अवधि में 1.24 प्रतिशत था।

शेयर बाजार में इस साल कैसी रही बैंक की स्थिति (HDFC bank Share price)

शुक्रवार को प्राइवेट बैंक का शेयर 728.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस साल अबतक बैंक के शेयरों का दाम 26 प्रतिशत गिरा है। पिछले दो साल में यह स्टॉक 14 प्रतिशत और तीन साल में 4.79 प्रतिशत गिर चुका है। बता दें, 5 साल में बैंक के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN