Home rss business hindi HDFC बैंक ने किया बड़ा ऐलान! सामने आया नए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर...

HDFC बैंक ने किया बड़ा ऐलान! सामने आया नए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर का नाम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HDFC बैंक ने V.N
  • श्रीवत्सन को नया चीफ कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया है
  • ICICI बैंक में कंप्लायंस और डाटा प्राइवेसी से जुड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे श्रीवत्सन 4 जनवरी 2027 से HDFC बैंक में 3 साल के कार्यकाल पर पद संभालेंगे
  • उनके पास करीब 34 साल का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस और लगभग 25 साल का BFSI अनुभव है

HDFC बैंक ने अपने कंप्लायंस फंक्शन (Compliance Function) में बड़ा बदलाव करते हुए V.N. श्रीवत्सन को नया CCO (Chief Compliance Officer) नियुक्त किया है। बैंक ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फिलिंग में इसकी जानकारी दी। श्रीवत्सन का कार्यकाल तीन साल का होगा और वह 4 जनवरी 2027 से बैंक में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब बैंक के मौजूदा चीफ कंप्लायंस ऑफिसर राकेश कुमार राजपूत का 3 साल का कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को पूरा हो गया है।

बोर्ड की मंजूरी के बाद हुई नियुक्ति

HDFC बैंक के बोर्ड ने ऑडिट कमेटी और गवर्नमेंस, नॉमिनेशन एंड मुआवजा समिति (Remuneration Committee) की सिफारिशों के आधार पर श्रीवत्सन की नियुक्ति को मंजूरी दी। उनका तीन साल का कार्यकाल ज्वॉइनिंग डेट से शुरू होगा, तब तक बैंक ने वेंकटेश्वरन एल को चीफ कम्पलायंस ऑफिसर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वह फिलहाल क्रेडिट, असेट प्रोडक्ट और रेगुलेटरी रिपोर्टिंग से जुड़े कम्पलायंस फंक्शन को संभाल रहे हैं।

कौन हैं V.N. श्रीवत्सन?

V.N. श्रीवत्सन फिलहाल ICICI बैंक में हेड– कम्पलायंस: ओवरसीज बैंकिंग एंड सब्सिडरीज के साथ डाटा प्राइवेसी ऑफिस की भूमिका में हैं। उन्हें करीब 34 साल का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है, जिसमें लगभग 25 साल बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस यानी BFSI सेक्टर में रहे हैं। इसके अलावा उनके पास करीब एक दशक का कंप्लायंस और रेगुलेटरी इंस्पेक्शन का प्रत्यक्ष अनुभव भी है। उन्होंने रिटेल बैंकिंग कंप्लायंस और रेगुलेटरी इंस्पेक्शन का काम आठ साल से अधिक समय तक संभाला है।

कंप्लायंस और रेगुलेटरी काम का लंबा अनुभव

श्रीवत्सन के अनुभव में रेगुलेटरी कंप्लायंस की निगरानी, रेगुलेटरी इंस्पेक्शन, कम्पलायंस फ्रेमवर्क और पॉलिसीस तैयार करना तथा उन्हें लागू करना शामिल रहा है। उन्होंने सीनियर मैनेजमेंट, ऑडिट कमेटी, बोर्ड और रेगुलेटर्स के साथ भी काम किया है। ऐसे में उनकी नई भूमिका में बैंक की रेगुलेटरी कम्पलायंस व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा। HDFC बैंक ने कहा है कि यह नियुक्ति RBI की कमर्शियल बैंक-कम्पलायंस फंक्शन डायरेक्शन, 2026 के अनुरूप की गई है।

शिक्षा और मौजूदा CCO की भूमिका

श्रीवत्सन ने PSG कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्टग्रेजुएट डिग्री और श्री वेंटकेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की है। दूसरी ओर राकेश कुमार राजपूत ने 1 अक्टूबर 2023 से HDFC बैंक के चीफ कंप्लायंस ऑफिसर के रूप में काम किया और 30 सितंबर 2026 को उनका निर्धारित कार्यकाल पूरा हुआ। हालांकि, वह बैंक के फुल-टाइम एम्पलॉयी बने रहेंगे। उनके पास B.Sc. (Honours), सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स और एडवांस्ड डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट जैसी योग्यताएं हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN