Home - HMD Pro का भारत में लॉन्च कन्फर्म, कैमरा होगा बड़ा हाइलाइट; Flipkart...

HMD Pro का भारत में लॉन्च कन्फर्म, कैमरा होगा बड़ा हाइलाइट; Flipkart पर होगी सेल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HMD ने भारत में अपने नए Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज किया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने के संकेत हैं। फोन की बिक्री Flipkart के The Big Billion Days इवेंट के दौरान होगी, जबकि कीमत और स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं।

टेक कंपनी HMD ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक छोटा टीजर वीडियो शेयर करते हुए अपकमिंग फोन की झलक दिखाई है। हालांकि कंपनी ने अभी स्मार्टफोन का आधिकारिक नाम, कीमत या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में इसे Pro स्मार्टफोन बताया गया है। इससे इतना जरूर कन्फर्म हो गया है कि कंपनी का नया फोन भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा।

HMD के टीजर में लिखा है, ‘Pro is about to focus on one thing: your Vibe’ और यूजर्स से पूछा गया है कि लेंस के पीछे क्या है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी नए फोन के कैमरा फीचर्स को प्रमुखता दे सकती है। टीजर में फोन के रियर डिजाइन की भी झलक दिखाई गई है।

कुछ ऐसा दिखा नए फोन का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो अपकमिंग HMD फोन सिल्वर फिनिश में दिखाई देता है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स के साथ पीछे की तरफ एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। टीजर के मुताबिक फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। दोनों कैमरा लेंस बड़े गोल कटआउट में वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं, जबकि उनके नीचे एक छोटा गोल एलिमेंट दिखाई देता है, जो LED फ्लैश हो सकता है। हालांकि कैमरा सेंसर की क्षमता और अन्य फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

नए फोन की सेल को लेकर HMD ने पुष्टि कर दी है कि यह भारत में Flipkart पर खरीदा जा सकेगा। खास बात यह है कि स्मार्टफोन को Flipkart के The Big Billion Days शॉपिंग इवेंट के दौरान सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यानी यह अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।

क्या अफॉर्डेबल प्राइस पर आएगा फोन?

टीजर में Vibe शब्द के इस्तेमाल के चलते यह संभावना जताई जा रही है कि नया फोन HMD की Vibe सीरीज से जुड़ा हो सकता है। हालांकि HMD ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने इस साल भारत में HMD Vibe 2 5G भी लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये थी। इसमें 6.7 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 6,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सवाल है कि नया फोन भी अफॉर्डेबल प्राइस पर आएगा या नहीं।

फिलहाल HMD Pro की कीमत, प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा सेंसर और RAM-स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी आने वाले दिनों में इन डिटेल्स का खुलासा कर सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN