Home - HMD ला रहा ‘सबसे तगड़ी’ बैटरी वाला फोन, पानी में गिरने और...

HMD ला रहा ‘सबसे तगड़ी’ बैटरी वाला फोन, पानी में गिरने और धूल से नहीं होगा खराब, चलेंगे दो SIM, Radio और Snake Game

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HMD 106 2G एक डिजिटल Detox फीचर फोन है, जिसमें 1.8 इंच LCD स्क्रीन, 1000mAh रिमूवेबल बैटरी, S30+ OS, ड्यूल सिम और 3.5mm जैक मिलेगा। जानें पूरी डिटेल।

अब लोग ऐसे फोन की तलाश में हैं जो उन्हें लगातार स्क्रीन देखने और इंटरनेट चलाने से दूर रख सके। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए HMD एक नया फीचर फोन लेकर आ रहा है। यह सिर्फ 2G नेटवर्क पर काम करेगा और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और SMS जैसे जरूरी कामों के लिए किया जा सकेगा। फोन में 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसके अलावा Dual SIM, Bluetooth 4.2, FM Radio और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

यानी HMD 106 2G उन लोगों के लिए बनाया गया है जो Smartphone से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं या फिर एक ऐसा बैकअप फोन चाहते हैं जिसमें गैर-जरूरी चीजों का झंझट न हो। इसका इस्तेमाल Digital Detox के लिए भी किया जा सकता है। यानी अगर कोई व्यक्ति कुछ समय के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट से दूरी बनाना चाहता है, तो इस तरह का फोन उसके काम आ सकता है।

HMD 106 2G की खास बातें

HMD 106 2G में 1.8 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। छोटी स्क्रीन का एक फायदा यह भी है कि फोन पर वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने या घंटों स्क्रॉल करने का सवाल ही नहीं उठता। यही वजह है कि इसे Digital Detox फोन कहा जा रहा है।

फोन में 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। छोटी बैटरी के बावजूद फोन से लंबा बैकअप देगा। रिमूवेबल बैटरी होने का मतलब है कि जरूरत पड़ने पर इसे बदला भी जा सकता है। HMD के फीचर फोन में इस तरह की बैटरी पहले भी देखने को मिली है। कंपनी के Nokia 106 में भी 1000mAh बैटरी और S30+ OS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

HMD 106 2G में 4MB RAM और 8MB स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है। फोन में 32GB तक का microSD कार्ड लगाने का ऑप्शन भी दिया गया है। इससे यूजर्स फोन की स्टोरेज को जरूरत के हिसाब से बढ़ा सकेंगे।

फोन को चलाने के लिए S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह Android या iOS जैसा Smartphone ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। इसे खासतौर पर बेसिक फीचर फोन के लिए डिजाइन किया गया है।

HMD 106 2G में Unisoc 6533G प्रोसेसर दिया गया है। फीचर फोन के लिए यह चिप बेसिक कामों को संभालने के लिए इस्तेमाल की गई है। यहां पर ज्यादा पावर की जरूरत भी नहीं है क्योंकि फोन को गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, हाई-ग्राफिक्स ऐप्स या दूसरे भारी कामों के लिए डिजाइन नहीं किया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में Dual SIM सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा Bluetooth 4.2, MicroUSB पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में FM Radio और Snake Game जैसे पुराने जमाने के फीचर्स भी मिलेंगे। HMD 106 2G को IP52 रेटिंग भी मिली है। इसका मतलब यह फोन धूल और हल्के पानी के संपर्क से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा। रोजमर्रा के छोटे-मोटे इस्तेमाल में यह रेटिंग फोन को कुछ अतिरिक्त सुरक्षा दे सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN