Home rss sports hindi ICC का LA 2028 ओलंपिक को लेकर बड़ा ऐलान, बांग्लादेश और अमेरिका...

ICC का LA 2028 ओलंपिक को लेकर बड़ा ऐलान, बांग्लादेश और अमेरिका में होंगे क्वालीफायर

7
0

Source :- KHABAR INDIATV

क्रिकेट को ओलंपिक में देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अहम खबर सामने आई है। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में जगह बनाने की आखिरी जंग अब दो अलग-अलग देशों में होगी। ICC ने पुष्टि कर दी है कि मेन्स कैटेगिरी का क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट बांग्लादेश में, जबकि वूमेन्स कैटेगिरी का टूर्नामेंट अमेरिका में खेला जाएगा। ICC ने बाली में हुई मीटिंग के दौरान इन दोनों मेजबान देशों के नामों पर मुहर लगाई। बता दें, साल 1900 के बाद ओलंपिक में पहली बार क्रिकेट का आयोजन होने जा रहा है।

बांग्लादेश में होगा मेन्स क्वालिफायर

ICC की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए मेन्स टीमों का अंतिम क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट 5 से 13 फरवरी 2028 तक बांग्लादेश में आयोजित होगा। इसके बाद महिला टीमों की बारी आएगी। अमेरिका 26 फरवरी से 5 मार्च 2028 तक वूमेन्स क्वालिफायर की मेजबानी करेगा।

ये दोनों टूर्नामेंट ओलंपिक के मुख्य मुकाबलों में जगह बनाने का आखिरी मौका होंगे। प्रत्येक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस तरह हर टूर्नामेंट में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। दोनों ग्रुप की टॉप टीमें फाइनल में पहुंचेंगी और खिताबी मुकाबले की विजेता टीम ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालिफिकेशन हासिल करेगी।

T20 वर्ल्ड कप 2028 के क्वालिफायर पर भी फैसला

ICC ने 2028 मेन्स T20 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन राउंड की जानकारी भी दी है। मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए 16 टीमें क्वालिफायर में उतरेंगी। यह मुकाबले 2028 की पहली तिमाही में खेले जाएंगे, यानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले T20 वर्ल्ड कप से करीब 6 महीने पहले। 2028 मेन्स T20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक होना है। हालांकि, ICC ने 2027 मेन्स ODI वर्ल्ड कप के क्वालिफायर के वेन्यू को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

भारत को मिली 2 टूर्नामेंट की मेजबानी

गौरतलब है कि ICC ने साल 2035 तक के मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट के कैलेंडर पर मुहर लगा दी है। भारत के हिस्से में 2 बड़े ICC टूर्नामेंट की मेजबानी आई है। भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली है, जबकि 2031 ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश मिलकर करेंगे।

यह भी पढ़ें:

जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में 50 फिफ्टी जड़ने वाले बने पहले अंग्रेज

भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड में किया ऐसा कमाल, मैच जीतने के बाद कप्तान अय्यर ने की बॉलर्स की तारीफ

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV