Home rss sports hindi ICC वनडे टीम रैंकिंग में हुई उठापटक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने...

ICC वनडे टीम रैंकिंग में हुई उठापटक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने का इंग्लैंड को मिला फायदा

6
0

Source :- KHABAR INDIATV

इंग्लैंड की टीम लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट की सीरीज खेलने के लिए अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां उन्होंने तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 नवंबर को होबार्ट के स्टेडियम में खेला और उसे 97 रनों के बड़े अंतर से जीतने में भी कामयाब रहे। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम इस वनडे सीरीज को 2-1 से जीतने के साथ आईसीसी रैंकिंग में अपनी पोजीशन में सुधार कर रही जिसमें उसे पिछले कुछ महीनों में काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड को इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से एकतरफा हार मिली थी, जिसके बाद अगले दो मैचों में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और वह वनडे सीरीज जीतने के साथ एकबार फिर से रैंकिंग में अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम से आगे आ गए हैं।

इंग्लैंड की टीम पहुंची छठी पोजीशन पर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज होने से पहले इंग्लैंड की टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में श्रीलंका और अफगानिस्तान से नीचे 8वीं पोजीशन पर पहुंच गई थी। इसके बाद अब सीरीज जीतने के साथ उनको रैंकिंग में भी स्थान का फायदा पहुंचा है, जिसमें इंग्लैंड अब छठी पोजीशन पर पहुंच गया जिसमें उसके कुल 95 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं इंग्लैंड को जहां फायदा हुआ है तो वहीं अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 7वीं और 8वीं पोजीशन पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों के रेटिंग प्वाइंट्स 94-94 हैं जिसमें दशमलव के अंकों की गणना के आधार पर अफगानिस्तान आगे है।

भारतीय टीम टॉप पर काबिज, ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर

आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में बाकी टीमों की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें भारतीय टीम पहली पोजीशन पर काबिज है, जिसमें उसके पास कुल 116 रेटिंग प्वाइंट हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम 107 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ जबकि तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम 104 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ मौजूद है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बात की जाए तो उनको इस वनडे सीरीज में हार से रेटिंग प्वाइंट्स में नुकसान हुआ है जो पहले 102 थे और अब 100 हो गए हैं।

यहां पर देखिए अपडेटेड ICC ODI Team Ranking

पोजीशन टीम रेटिंग प्वाइंट
1 भारत 116
2 न्यूजीलैंड 107
3 साउथ अफ्रीका 104
4 पाकिस्तान 104
5 ऑस्ट्रेलिया 100
7 इंग्लैंड 95
6 अफगानिस्तान 94
7 श्रीलंका 94
8 बांग्लादेश 81
9 वेस्टइंडीज 79

ये भी पढ़ें

IPL 2027 Auction की तारीख का ऐलान, इस बार दिन में होगी प्लेयर्स की नीलामी

बिहार ने दिल्ली को हराकर किया बड़ा उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी के बिना टीम को मिली लगातार दूसरी जीत

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV