Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/17/1200x900/ramayana_imdb_top_3_1794921932711_qC9u_1794921954653_B1Ga_b516f3f2-97be-40f6-abbe-c124f90bb053_TzPH.jpgरणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण ने तो गदर ही मचा दिया है। फिल्म ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसके बारे में जानकर पूरा भारत देश गर्व करेगा।
रामायण फिल्म एक तरफ बॉक्स ऑफिस में तो गदर मचा ही रही है, वहीं अब फिल्म ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब यह तो आप जब जानते ही हैं कि भारत में तो रामायण को जबरदस्त प्यार मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेश में भी फिल्म का जादू चला हुआ है और इसी के साथ फिल्म आईएमडीबी की ट्रेंडिंग ग्लोबली टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर मूवीज की लिस्ट में आ गई है।
आईएमडीबी ने अनाउंस किया
दरअसल, आईएमडीबी ने इस हफ्ते की ट्रेंडिंग ग्लोबली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। दिलचस्प बात यह भी है कि इस लिस्ट में सिर्फ एक ही भारतीय फिल्म है।
लिस्ट में नंबर 1 पर यू कैन सी एव्रीथिंद, दूसरे नंबर पर एबेन्जर, तीसरे नंबर पर रामायण, चौथे नंबर पर द ऑडेसी, पांचवें नंबर पर द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट, छठे नंबर पर हार्टलैंड, सातवें नंबर पर हार्ट ऑफ द बीस्ट, आठवें नंबर पर वाइल्ड हॉर्स नाइन, नौवें नंबर पर गॉडजिला माइनस जीरो और 10वें नंबर पर रेसिडेंट एविल है।
रामायण के बारे में
रामायण फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। फिल्म में इनके अलावा कुणाल कपूर, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, राघव जुयाल समेत कई अन्य एक्टर्स भी शामिल हैं।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 13वें दिन में भारत में टोटल 809.36 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 1437 करोड़ की कमाई कर ली है और अब फिल्म की नजर 1500 करोड़ पर है।
बता दें कि रामायण ने 12 दिन में 1400 करोड़ की कमाई के साथ सबसे जल्दी 1400 करोड़ कमा लिए हैं यानी कि 12 दिन में। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने 12 दिन में 1394 करोड़ की कमाई की थी वर्ल्डवाइड। वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल ने 1335 करोड़ की कमाई की थी। एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 मे 1100 करोड़ कमाए थे। अब रामायण के इस धुंआधार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 2000 करोड़ का कलेक्शन भी कमा सकती है या फिर इससे भी ज्यादा।
4000 है फिल्म का बजट
रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया था कि दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का बजट 4000 करोड़ है। इस बजट के साथ कहा जा रहा है कि यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




