Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/Imran_khan_lawyer_1792123093855_uUNu_1792123097642_gbcg_20a7f8b2-f0d9-4afc-8266-b3cf8dee3a69_XtJI.pngइमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बीच एक्टर्स के वकील ने दावा किया है कि एक्टर उस प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं थे। वो केवल वहां से गुजर रहे थे।
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं और वो भारत में प्रोटेस्ट नहीं कर सकते हैं। इसी सिलसिले में इमरान खान को नोटिस भेजा गया था। अब इस पूरे बवाल के बीच इमरान खान के वकीलों ने दावा किया है कि इमरान खान प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं थे। वो केवल वहां से गुजर रहे थे।
इमरान खान के वकीलों ने क्या दी सफाई?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के वकील जुल्फिकार मेमन, परवेज मेमन और चिराग नाइक ने एक्टर की सफाई में कहा कि एक्टर ने प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि एक्टर नाना चौक से गुजर रहे थे, तभी रास्त में बैरिकेडिंग लगी थी और मीडिया के लोगों ने उनसे बातचीत करना शुरू कर दिया था।
वकील करेंगे सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग
एक्टर के वकीलों ने पुलिस से उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से साबित किया जा सकेगा कि इमरान खान सिर्फ वहां से गुजर रहे थे और उनका इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का कोई इरादा नहीं था।
ये भी पढ़ें: इमरान खान को नोटिस वाले मामले में बोले रजा मुराद; ‘किसी भी विदेशी को हमारे मुल्क के मामलों में दखल देने का हक नहीं
क्यों इमरान खान को भेजा गया भारत छोड़ने का नोटिस?
बता दें, 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर एक आंदोलन आयोजित किया गया था। इस आंदोलन में इमरान खान को भी देखा गया था। इमरान खान ने मौके पर मौजूद मीडिया से बातचीत में कहा था- मैं यहां एक नागरिक के तौर पर, एक ऐसे शख्स के तौर पर आया हूं जो इस शहर में रहता है। मैं देखने आया हूं कि क्यों लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जा रही है और क्यों लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है।”
हिरासत में लिए जाने से पहले क्या बोले थे इमरान खान?
इसके बाद इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इमरान खान को पुलिस जब वैन में बिठा रही थी, उस वक्त की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इमरान खान की लोगों ने तारीफ भी की थी। लेकिन बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इमरान खान के प्रोटेस्ट में होने को लेकर सवाल उठाए थे।
इमरान खान को 15 अक्टूबर को भेजा गया नोटिस
उनका कहना था कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं और वो भारत में होने वाले प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस से इस मामले में एक्शन लेने की भी मांग की थी। इसके बाद FRRO ने उन्हें 15 अक्टूबर को नोटिस भेजा। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।
रजा मुराद ने किया नोटिस का समर्थन
इमरान खान के मुंबई छोड़ने वाले नोटिस का एक्टर रजा मुराद ने भी समर्थन किया है। उनका कहना है कि चाहे इमरान खान हों या कोई और, विदेशी नागरिक भारत के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर इमरान को लग रहा है कि उनके साथ गलत हो रहा है तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, भड़कीं आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव, बोलीं- 40 साल भारत में…
साल 2008 में इमरान खान ने किया था बॉलीवुड डेब्यू
इमरान खान की बात करें तो वो बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे हैं। उन्होंने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म जाने तू या जाने न से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म को काफी प्यार मिला था और इमरान खान को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में इमरान खान के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थीं। जाने तू या जाने न आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




