Home rss sports hindi IND vs PAK LIVE: SAFF चैंपियनशिप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत-पाकिस्तान...

IND vs PAK LIVE: SAFF चैंपियनशिप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, VETO पर फ्री में देखें

6
0

Source :- KHABAR INDIATV

फुटबॉल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने है। इस बार मुकाबला सिर्फ दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच नहीं, बल्कि इतिहास रचने की जंग भी है। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में SAFF चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान का सामना कर रही है। भारतीय फुटबॉल फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ VETO OTT पर उठा सकते हैं। सुनील छेत्री के बाद नई पीढ़ी की अगुवाई में खेल रही ब्लू टाइगर्स की नजर लगातार तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने पर लगी है। भारत ने अब तक 9 बार यह टूर्नामेंट जीता है, लेकिन लगातार तीन बार चैंपियन बनने का कारनामा कभी नहीं किया है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम पहली बार SAFF चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में उसके पास भी इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। पाकिस्तान ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इससे पहले टीम चार बार सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी थी। भारत का इस टूर्नामेंट में दबदबा लंबे समय से कायम है। टीम ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में खिताब अपने नाम किया है। 9 ट्रॉफी के साथ भारत प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। अब उसकी कोशिश दसवां खिताब जीतने के साथ लगातार तीन बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनने पर है।

SOURCE : KHABAR INDIAN TV