Home rss sports hindi India vs China Hockey Live Score: 44 साल का इंतजार खत्म करने...

India vs China Hockey Live Score: 44 साल का इंतजार खत्म करने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, चीन से गोल्ड मेडल मैच

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय महिला हॉकी टीम और चीन के बीच शुक्रवार को फाइनल मुकाबला होगा। भारत ने एशियाई खेलों में एकमात्र स्वर्ण 1982 में दिल्ली में जीता था।

India vs China Hockey Live Score: भारतीय महिला हॉकी टीम और चीन के बीच शुक्रवार को एशियन गेम्स का महिला हॉकी फाइनल खेला जाएगा। गोल्ड मैच मुकाबला साढ़े तीन बजे शुरू होना था लेकिन किसी वजह से ये मुकाबला अब 4:15 पर शुरू होगा। भारतीय टीम का निशाना 44 साल बाद गोल्ड जीतने पर हैं। वहीं खिताबी मुकाबला जीतकर टीम लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई करना चाहेगी। भारत ने एशियाई खेलों में एकमात्र स्वर्ण 1982 में दिल्ली में जीता था जब महिला हॉकी को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया था। उसके बाद से भारत 1998 और 2018 में फाइनल में पहुंचा लेकिन क्रमश: दक्षिण कोरिया और जापान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

India vs China Womens Hockey live score

फाइनल मुकाबले देरी से होगा शुरू

भारतीय महिला हॉकी टीम और चीन महिला हॉकी टीम के बीच एशियन गेम्स का फाइनल देरी से शुरू होगा। ये मैच शुक्रवार को 3:30 से शुरू होने वाला था लेकिन किसी वजह से इसमें देरी हुई है और अब मुकाबला 4:15 से शुरू होगा।

पिछले साल खराब फॉर्म से जूझती दिखी भारतीय महिला हॉकी टीम के लिये 2026 यादगार रहा है जिसमें एफआईएच नेशंस कप जीतकर प्रो लीग में वापसी की और पिछले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। विश्व कप में भारत ने ग्रुप चरण में दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोका था जबकि भारतीय टीम में 11 खिलाड़ियों का यह पहला विश्व कप था। पूरे टूर्नामेंट में भारत एकमात्र मैच सह मेजबान नीदरलैंड से 0 . 2 से हारा था।

इधर चीन को दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान जापान ने निर्धारित 60 मिनट तक गोलरहित बराबरी पर रोका और पेनल्टी शूटआउट में 4 . 2 से जीत दर्ज करके चीन फाइनल में पहुंच सका। भारत को भी दक्षिण कोरिया से कड़ी चुनौती मिली और 12 पेनल्टी कॉर्नर में से सिर्फ एक पर गोल हो सका । भारत के लिये सेमीफाइनल के 44वें मिनट में इशिका और चार मिनट बाद कप्तान सलीमा टेटे ने गोल किया ।

चीन एशियाई खेलों की सबसे कामयाब टीम रही है और 2023 में हांगझोउ खेलों समेत उसने छह खिताब जीते हैं । भारत और चीन के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 12 चीन ने और 11 भारत ने जीते जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे ।

भारत-चीन के लिए सबसे ज्यादा गोल

भारत के लिए गोलकीपर सविता और बिछू देवी ने विश्व कप का शानदार फॉर्म जारी रखा है। भारत ने पेनल्टी कॉर्नर और ओपन प्ले में गोल किये हैं हालांकि कोरिया के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर उतना अच्छा नहीं रहा। दीपिका छह मैचों में 21 गोल कर चुकी है, जिनमें से 19 पेनल्टी कॉर्नर पर आए। नवनीत ने दस गोल दागे हैं जिनमें से सात फील्ड गोल हैं। चीन के लिये झोंग जियाकी ने नौ जबकि चेन यि और झांग यिंग ने सात सात गोल किये हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN