Home - Infinix HOT 70 Pro लॉन्च! 144Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला फोन...

Infinix HOT 70 Pro लॉन्च! 144Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला फोन ₹25 हजार से कम में

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Infinix ने भारत में नया HOT 70 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 144Hz डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा और Dimensity 7100 5G प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे मिडरेंज सेगमेंट का हिस्सा बनाया गया है। 

स्मार्टफोन ब्रैंड Infinix ने भारतीय मार्केट में अपना नया Infinix HOT 70 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन में अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ 144Hz डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा, MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Infinix के मुताबिक, HOT 70 Pro को कंपनी की ‘Fresh. Fun. Young.’ फिलॉसफी के साथ तैयार किया गया है। फोन की सबसे खास बात इसका Dynamic Shine Design है, जो स्मार्टफोन के रंग और टेक्सचर को केवल डिजाइन तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें यूजर एक्सपीरियंस का हिस्सा बनाने की कोशिश करता है।

Dynamic Shine Design बना खास हाइलाइट

HOT 70 Pro में कंपनी ने Dynamic Shine Design पेश किया है। यह डिजाइन ‘Living Design’ कॉन्सेप्ट से प्रेरित है, जिसमें फोन का लुक आसपास के माहौल और रोशनी के हिसाब से अलग-अलग असर दिखा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद स्मार्टफोन के डिजाइन को यूजर की पर्सनैलिटी के साथ जोड़ना है।

फोन को चार कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिनमें Thermo Orange, Mirage Green, Silk Glow Purple और Dive Blue शामिल हैं। Thermo Orange वेरिएंट में थर्मोक्रोमिक फिनिश दी गई है, जो तापमान में बदलाव के साथ रंग बदलती है। Mirage Green UV लाइट के संपर्क में आने पर रिएक्ट करता है और अंधेरे में ग्लो करता है।

वहीं, Silk Glow Purple में ऐसा टेक्सचर दिया गया है जो देखने के एंगल के साथ बदलता हुआ नजर आता है। Dive Blue में मैट फिनिश मिलती है। फोन की मोटाई 7.85mm तक है और कंपनी ने इसके फिनिश को स्मूद रखा है, ताकि इसे हाथ में पकड़ने पर बेहतर फील मिले।

144Hz डिस्प्ले और Active Matrix Cube

HOT 70 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई देने की उम्मीद है। फोन में कंपनी ने Active Matrix Cube भी दिया है, जो स्मार्टफोन के इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

50MP Sony कैमरा से फोटोग्राफी पर फोकस

फोटोग्राफी के लिए HOT 70 Pro में 50MP Sony कैमरा सिस्टम दिया गया है। कंपनी इसे ऐसे यूजर्स के लिए पेश कर रही है जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए स्मार्टफोन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है। 5G कनेक्टिविटी के साथ यह प्रोसेसर रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे कामों के लिए फोन को पावर देने का काम करेगा।

पावर बैकअप के लिए HOT 70 Pro में 6000mAh बैटरी दी गई है। फोन 45W FastCharge सपोर्ट करता है, जिससे बड़ी बैटरी को अपेक्षाकृत तेजी से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है।

इतनी कीमत पर खरीद पाएंगे नया फोन

Infinix का नया फोन ग्राहकों को खास डिस्काउंट पर खरीदने का विकल्प मिलेगा। इस डिवाइस के दो वेरियंट्स 6GB+128GB और 8GB+128GB लॉन्च किए गए हैं। इसको लॉन्च ऑफर के साथ Day-1 पर 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह फोन कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा Flipkart से खरीदने का विकल्प ग्राहकों को मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN