Home - iPhone 17 Price Cut: Flipkart Sale में 19,900 रुपये की बचत, बैंक...

iPhone 17 Price Cut: Flipkart Sale में 19,900 रुपये की बचत, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर करीब 19,901 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद 99,900 रुपये वाला फोन 79,999 रुपये में मिल सकता है।

Apple के iPhone 17 पर Flipkart की Big Billion Days Sale में बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी के नए iPhone की कीमत हाल ही में बढ़ाई गई थी, जिसके बाद इसका 256GB मॉडल 99,900 रुपये में लिस्ट है। हालांकि Flipkart की फेस्टिव सेल में इसे 79,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। यानी ग्राहकों की अधिकतम करीब 19,901 रुपये तक की बचत हो सकती है।

iPhone 17 के 256GB मॉडल को भारत में शुरुआत में 82,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाद में Apple ने इसकी कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी। Flipkart Big Billion Days Sale में फोन का सेल प्राइस 84,999 रुपये रखा गया है। इसके बाद बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा लेकर इसका इफेक्टिव प्राइस 79,999 रुपये तक पहुंच सकता है।

ऐसे में देखा जाए तो 99,900 रुपये के मौजूदा लिस्टेड प्राइस की तुलना में बायर्स को करीब 19,901 रुपये का फायदा मिल सकता है। हालांकि यह पूरी बचत हर ग्राहक को सीधे नहीं मिलेगी, क्योंकि इसमें बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसी शर्तें शामिल हैं।

बैंक कार्ड से मिलेगा अतिरिक्त फायदा

Flipkart के अनुसार, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इसके अलावा एलिजिबल ग्राहक पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 3,000 रुपये का फ्लैट एक्सचेंज बोनस भी हासिल कर सकते हैं। इन दोनों बेनिफिट्स को मिलाने के बाद iPhone 17 का इफेक्टिव प्राइस 79,999 रुपये बताई जा रही है।

कुछ रिपोर्ट्स में Flipkart Axis Bank और अन्य एलिजिबल कार्ड्स के साथ अलग-अलग बचत का भी उल्लेख किया गया है। इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने कार्ड और उस समय उपलब्ध ऑफर की शर्तें जरूर जांचनी होंगी।

एक्सचेंज में और बड़ी बचत संभव

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो iPhone 17 की कीमत इससे भी कम हो सकती है। Flipkart पर एक्सचेंज डिस्काउंट डिवाइस के मॉडल, कंडीशन और एक्सचेंज वैल्यू पर डिपेंड करेगा। कुछ मामलों में पुराने iPhone के बदले काफी ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है इसलिए 79,999 रुपये को सभी ग्राहकों के लिए फाइनल प्राइस नहीं माना जाना चाहिए।

बता दें, Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। चुनिंदा Flipkart Plus, Flipkart Black और कुछ अन्य एलिजिबल ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। यानी ऐसे ग्राहक सामान्य खरीदारों से पहले iPhone 17 समेत दूसरे ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

iPhone 17 पर दिख रहा 79,999 रुपये का इफेक्टिव प्राइस सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है। इसमें बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसी शर्तें शामिल हैं। अगर आपके पास एलिजिबल बैंक कार्ड नहीं है या आप फोन एक्सचेंज नहीं करना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले Flipkart के checkout page पर लागू सभी ऑफर्स और फाइनल प्राइस जरूर चेक करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN