Home - iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदने का इंतजार खत्म: 18 सितंबर...

iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदने का इंतजार खत्म: 18 सितंबर को होगी पहली सेल, ₹7000 तक का कैशबेक पाने का मौका

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। फोन पर पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। जानें ऑफर्स, कीमत और फीचर्स की डिटेल्स:

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी ने दोनों Pro मॉडल की भारत में सेल की तारीख 18 सितंबर तय की है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 256GB मॉडल के लिए 1,64,900 रुपए रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू होती है। फर्स्ट सेल में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 7,000 रुपए तक के इंस्टेंट कैशबैक के साथ बेचा जाएगा। नए iPhone में Apple ने कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और AI से जुड़े फीचर्स में बदलाव किए हैं। iPhone 18 Pro में नया A20 Pro चिपसेट, 48MP Fusion Main कैमरा और 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है। Apple के मुताबिक Pro Max मॉडल में वीडियो प्लेबैक टाइम 43 घंटे तक है।

18 सितंबर से शुरू होगी iPhone 18 Pro की Sale

Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में सेल 18 सितंबर 2026 से शुरू करने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने 12 सितंबर को दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू की थी। Apple Store Online, Apple Store ऐप और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए ग्राहक फोन बुक कर सकते हैं।

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। वहीं फोन के 512GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 1,89,900 रुपये है। आईफोन 18 प्रो के 1TB स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 2,39,900 रुपये और 2TB मेमोरी वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है।

वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। इस फोन का 512जीबी मेमोरी वाला वेरिएंट 2,04,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। iPhone 18 Pro Max को 1टीबी स्टोरेज के साथ 2,54,900 रुपये में लॉन्च किया गया है और इस फोन के 2TB मेमोरी वाले वेरिएंट का रेट 3,29,900 रुपये है।

7000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक

iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल के साथ ऑफर भी दिए जा रहे हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 7,000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा Apple की खरीदारी में No-Cost EMI जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। हालांकि कैशबैक की सही रकम कार्ड, बैंक और लागू शर्तों पर निर्भर करेगी। इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की शर्तों को जरूर चेक करना जरूरी होगा। Apple की खरीदारी पेज पर इंस्टेंट कैशबैक और No-Cost EMI ऑप्शन भी दिखाए गए हैं।

iPhone 18 Pro के फीचर्स

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया A20 Pro चिप दिया गया है। फोन में 48MP Fusion कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें मेन कैमरा पहली बार वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा भी मिलता है। फोन में Apple Intelligence, Siri AI, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Apple C2 मॉडेम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

iPhone 18 Pro Max के फीचर्स

iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का ProMotion रिफ्रेश रेट है। इसमें भी A20 Pro चिप दिया गया है। कैमरा सेटअप iPhone 18 Pro जैसा ही है, जिसमें 48MP Fusion Main कैमरा वेरिएबल अपर्चर के साथ मिलता है। इसके साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 8x तक ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 18MP Center Stage कैमरा है। दोनों मॉडल में Apple Intelligence, Siri AI, Wi-Fi 7 और Apple C2 मॉडेम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN