Home - iPhone 18 में मिलेगी iPhone 18 Pro से भी बड़ी बैटरी! लीक...

iPhone 18 में मिलेगी iPhone 18 Pro से भी बड़ी बैटरी! लीक हुए फीचर्स , 40W फास्ट चार्जिंग भी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऐपल iPhone 18 में 4430mAh की बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, A20 चिपसेट और 48MP के दो कैमरे भी दिए जा सकते हैं।

ऐपल के नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन iPhone 18 को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं। इस बार फोन की बैटरी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपने स्टैंडर्ड iPhone 18 में इतनी बड़ी बैटरी दे सकती है, जो मौजूदा iPhone 18 Pro से भी ज्यादा क्षमता वाली होगी। इसके अलावा फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारियां भी लीक हुई हैं। हालांकि, ऐपल ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, iPhone 18 में 4430mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह iPhone 17 की 3692mAh बैटरी के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा क्षमता होगी। खास बात यह है कि लीक में बताई गई बैटरी iPhone 18 Pro की 4056mAh बैटरी से भी बड़ी होगी। इससे स्टैंडर्ड मॉडल उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है, जो फोन में अच्छी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

ऑनलाइन सामने आई एक्स-रे फोटोज में भी iPhone 18 की बड़ी बैटरी का संकेत मिला है। इन फोटोज में फोन के इंटरनल डिजाइन और बैटरी की जगह से जुड़ी जानकारियां दिखाई गई हैं। हालांकि, इन फोटोज का इंडिपेंडेंटली कन्फर्मेशन नहीं हुआ है और इन्हें पूरी तरह सही जानकारी नहीं माना जा सकता।

40W फास्ट चार्जिंग का मिल सकता है सपोर्ट

बैटरी के साथ-साथ चार्जिंग स्पीड में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, iPhone 18 में 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, वायरलेस चार्जिंग के लिए 25W की क्षमता मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो फोन को चार्ज करने में यूजर्स का समय कम लग सकता है।

120Hz डिस्प्ले और A20 चिपसेट

iPhone 18 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1,206×2,622 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि यूजर्स को स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिल सकता है। डिस्प्ले पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी जा सकती है, जिससे तेज रोशनी में स्क्रीन पर कंटेंट देखने में आसानी होगी।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऐपल का अगली जनरेशन A20 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसे 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। इसके साथ 9GB रैम मिलने का दावा है, जबकि iPhone 17 में 8GB रैम दी गई थी। नया प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देने में मदद कर सकता है।

48MP के दो रियर कैमरे

फोटोग्राफी के लिए iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा फोन में ऐपल का C2 मॉडेम दिया जा सकता है, जो मौजूदा क्वालकॉम मॉडेम की जगह ले सकता है।

कब लॉन्च होगा iPhone 18?

लीक्स के मुताबिक, ऐपल अपनी लॉन्च स्ट्रेटजी में बदलाव कर सकती है। कंपनी सितंबर 2026 में Pro मॉडल पेश करने के बाद स्टैंडर्ड iPhone 18 को iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ 2027 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 999 डॉलर (करीब 89,000 रुपये) होने का भी दावा किया गया है। हालांकि, यह कीमत भी फिलहाल केवल लीक पर आधारित है। भारत में फोन की कीमत और लॉन्च से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN