Home - iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से पहले ₹23,820 तक सस्ता मिल रहा...

iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से पहले ₹23,820 तक सस्ता मिल रहा iPhone 16, जानिए कैसे उठाएं इस जबरदस्त डील का फायदा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple की नई iPhone 18 सीरीज के फोन iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max आज लॉन्च होने वाले हैं। इससे पहले पुराने iPhone मॉडल्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं iPhone 16 की जो इस समय फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल पर बढ़िया ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। iPhone 16 भले ही अब Apple का सबसे नया मॉडल नहीं है, लेकिन आज भी यह प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों और पुराने फोन से नए फोन में अपग्रेड करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। चलिए डिटेल में बताते हैं ऑफर के बारे में:

Flipkart पर iPhone 16 पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

iPhone 16 को Apple ने भारत में 79,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसके बाद iPhone 17 सीरीज के आने के बाद Apple ने iPhone 16 की कीमत में कटौती की और इसका 128GB मॉडल 69,900 रुपए में उपलब्ध हो गया। अब Flipkart पर यह फोन बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट के साथ और भी कम कीमत में खरीदने को मिल रहा है।

अगर आप Flipkart पर मिलने वाले बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या SBI कार्ड से पे करना होगा तब आपको 2420 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं, अगर आपके पास iPhone 14 है और आप उसे एक्सचेंज करके iPhone 16 पर अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपको 21,500 रुपए तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है। यानी बैंक ऑफर और एक्सचेंज का पूरा फायदा मिलने पर iPhone 16 की प्रभावी कीमत करीब 45,980 रुपए तक आ सकती है। ध्यान दें कि एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने iPhone 14 की कंडीशन, मॉडल और वेरिफिकेशन के आधार पर तय होगी।

Reliance Digital पर भी iPhone 16 पर मिल रहा तगड़ा ऑफर

Reliance Digital पर iPhone 16 128GB मॉडल 69,900 रुपए में लिस्टेड है। लेकिन PNB और ICICI बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर आपको जबरदस्त बैंक छूट मिल जाएगी। PNB कार्ड से 5,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलने के बाद फोन की कीमत 64,900 रुपए बताई गई है, जबकि ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर यह फोन 66,405 रुपए में खरीदा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN