Home - iPhone के बाद अब Samsung की बारी! ला रहा Galaxy S27 सीरीज...

iPhone के बाद अब Samsung की बारी! ला रहा Galaxy S27 सीरीज के तीन नए फ्लैगशिप फोन, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे धाकड़ फीचर्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung की नई Galaxy S27 सीरीज के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं Galaxy S27 Ultra, S27 Pro और S27+ में मिलने वाले डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर की पूरी डिटेल।

Samsung की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 को लेकर अभी से कई बड़े लीक्स सामने आने लगे हैं। कंपनी की यह नई सीरीज 2027 की शुरुआत में दस्तक दे सकती है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung इस बार Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra जैसे मॉडल पेश कर सकती है। कंपनी के प्रीमियम फोन लाइनअप में एक नए Pro मॉडल की एंट्री हो सकती है। हालांकि, अभी Samsung ने इन फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। लीक्स की मानें तो Galaxy S27 सीरीज में सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy S27 Ultra की हो रही है। इस फोन में नया कैमरा डिजाइन, बड़ी बैटरी और 60W चार्जिंग मिलने की बात सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में बैटरी को 5700mAh तक बताया गया है। इसके अलावा Samsung सभी मॉडल में Privacy Display फीचर देने की तैयारी कर सकता है।

Galaxy S27 Ultra का बदलेगा कैमरा डिजाइन

Galaxy S27 Ultra में सबसे बड़ा बदलाव इसके पीछे देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक Samsung कैमरा सेटअप के डिजाइन को पूरी तरह बदल सकता है। फोन के पीछे कैमरों के लिए नया पिल या रेक्टेंगल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। वहीं Galaxy S27 और S27+ में मौजूदा डिजाइन को ही आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Samsung Ultra के कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। मौजूदा डुअल टेलीफोटो सिस्टम की जगह एक नया 4x सुपर टेलीफोटो कैमरा आने की संभावना जताई गई है।

200MP कैमरा के साथ नया सेल्फी कैमरा

Galaxy S27 Ultra में 200MP मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी जारी रह सकता है। सेल्फी कैमरे को लेकर बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung 12MP के बजाय 16MP फ्रंट कैमरा दे सकता है। ग्रुप सेल्फी, वीडियो कॉल या वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान यह काम आ सकता है।

5700mAh तक हो सकती है बैटरी

लीक्स के मुताबिक Samsung 5700mAh तक की बैटरी टेस्ट कर रहा है। इसके लिए कंपनी Silicon-Carbon बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। एक प्रोटोटाइप में S Pen और उसके स्लॉट को हटाने की बात भी सामने आई थी, ताकि अंदर ज्यादा जगह मिल सके। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फाइनल फोन में S Pen नहीं होगा। मौजूदा जानकारी के मुताबिक S Pen के बने रहने की उम्मीद है।

60W फास्ट चार्जिंग मिलेगी

चार्जिंग के मामले में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro को 60W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। दोनों मॉडल चीन की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में 60W चार्जिंग के साथ दिखाई दिए हैं। वायरलेस चार्जिंग की स्पीड 25W रहने की संभावना है। Qi2 सपोर्ट की भी उम्मीद है।

डिस्प्ले में भी बड़ा अपग्रेड

Galaxy S27 सीरीज की स्क्रीन को लेकर भी बड़ा दावा सामने आया है। Samsung पूरी सीरीज में नया M16 OLED पैनल इस्तेमाल कर सकता है। यह मौजूदा Galaxy S26 सीरीज में इस्तेमाल किए जा रहे M14 OLED पैनल से अपग्रेड होगा। नए M16 OLED पैनल से ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर रंग, बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और ज्यादा लंबी लाइफ मिलने की बात कही गई है। इसमें COE यानी Colour-Filter On-Encapsulation टेक्नोलॉजी भी हो सकती है, जिससे स्क्रीन पर रंगों की क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

Privacy Display फीचर सभी मॉडल में

Samsung की Privacy Display टेक्नोलॉजी भी इस सीरीज का खास फीचर बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस फीचर को सिर्फ Ultra तक सीमित रखने के बजाय Galaxy S27 और Galaxy S27+ जैसे मॉडल में भी ला सकती है। इसका फायदा उन लोगों को होगा जो पब्लिक प्लेस पर फोन इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि आसपास बैठे लोगों को स्क्रीन साफ दिखाई न दे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN