Home - iQOO 16 बना दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिली...

iQOO 16 बना दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिली नई स्क्रीन टेक्नोलॉजी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO 16 दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन बनने जा रहा है। इसमें Samsung की नई M16 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 10000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और 5,000Hz टच सैंपलिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

स्मार्टफोन डिस्प्ले के मामले में टेक ब्रैंड iQOO ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने iQOO 16 के डिस्प्ले की आधिकारिक जानकारी जारी कर दी है। iQOO के मुताबिक, यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 2K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इस स्क्रीन को Samsung Display के साथ मिलकर तैयार किया गया है और इसमें नई 2K LEAD 2.0 टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है।

iQOO 16 की स्क्रीन सिर्फ 2K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट तक सीमित नहीं है। इसमें Samsung का नया M16 ल्यूमिनसेंट मटेरियल भी इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, iQOO 16 पहला Android स्मार्टफोन होगा जिसमें Samsung की यह नई डिस्प्ले मटेरियल टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसके लिए Samsung और iQOO ने एक खास प्रोडक्शन लाइन और कस्टम हाई-रिफ्रेश-रेट IC भी तैयार किया है।

2K रेजॉल्यूशन का मतलब है कि स्क्रीन पर फुल HD के मुकाबले ज्यादा पिक्सल मिलेंगे, जिससे टेक्स्ट, फोटो और वीडियो ज्यादा शार्प नजर आ सकते हैं। वहीं 165Hz रिफ्रेश रेट का फायदा खास तौर पर गेमिंग और तेज स्क्रॉलिंग में देखने को मिल सकता है। स्क्रीन पर एनिमेशन और मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई देंगे।

ब्राइटनेस और कलर में भी बड़ा अपग्रेड

iQOO का कहना है कि iQOO 16 की स्क्रीन में 1.24 गुना P3 कलर गैमट कवरेज मिलेगा। कंपनी ने स्क्रीन-बाय-स्क्रीन कैलिब्रेशन भी किया है। iQOO के अनुसार, पिछली जेनरेशन की तुलना में कलर यूनिफॉर्मिटी में 39.6 प्रतिशत और ब्राइटनेस यूनिफॉर्मिटी में 22.3 प्रतिशत सुधार किया गया है। हालांकि, इन दावों की सच्चाई इंडिपेंडेंट टेस्टिंग के बाद ही सामने आएगी।

ब्राइटनेस की बात करें तो स्क्रीन में 1100 निट्स की मैनुअल पीक ब्राइटनेस, 2800 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और कुछ हिस्से में 10000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस का दावा किया गया है।

गेमिंग के लिए भी खास तैयारी

iQOO 16 में 5,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग और 500Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग वाला नया टच चिप दिया गया है। कंपनी ने Q-flex कंट्रोल टेक्नोलॉजी भी जोड़ी है, जिसका मकसद यूजर के टच और स्क्रीन पर होने वाली कार्रवाई के बीच की देरी को कम करना है। गेमिंग के दौरान इसका फायदा मिल सकता है। इसके अलावा स्क्रीन में 3,300Hz तक PWM डिमिंग, फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग और गेमिंग ग्लेयर प्रोटेक्शन मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

iQOO 16 का डिजाइन कंपनी पहले ही दिखा चुकी है। इसमें 8400mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की भी जानकारी सामने आ चुकी है। फोन के चीन में इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि भारत में इसकी लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN