Source :- LIVE HINDUSTAN
iQOO ने Amazon Great Indian Festival 2026 के लिए अपने स्मार्टफोन्स पर फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है। सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Prime मेंबर्स को 7 अक्टूबर की आधी रात से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
स्मार्टफोन मेकर iQOO ने फेस्टिव सीजन के लिए अपने स्मार्टफोन की नई ऑफर रेंज का ऐलान कर दिया है। कंपनी की यह फेस्टिव सेल Amazon Great Indian Festival के दौरान शुरू होगी। सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 से होगी, जबकि Amazon Prime मेंबर्स को 7 अक्टूबर की आधी रात से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा। इस दौरान कंपनी के फ्लैगशिप iQOO 15 से लेकर बजट सेगमेंट के iQOO Z11 Lite तक कई स्मार्टफोन पर खास फेस्टिव ऑफर्स उपलब्ध होंगे। आइए आपको इन डील्स के बारे में बताते हैं। ध्यान रहे, इनमें सभी डिवाइसेज का शुरुआती सेल प्राइस बताया गया है, जिसमें ऑफर्स लागू हो सकते हैं।
iQOO 15
iQOO 15 कंपनी का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और iQOO के Supercomputing Chip Q3 के साथ आता है। इसमें भारत का सबसे बड़ा 8K Single Layer VC Cooling System होने का दावा किया गया है।
फोन OriginOS 6 पर आधारित Android 16 के साथ आता है और कंपनी 5 साल के सॉफ्टवेयर तथा 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का दावा करती है। इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप, 7000mAh सिलिकॉन एनोड बैटरी, 100W FlashCharge और 40W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। iQOO 15 की शुरुआती कीमत 76,999 रुपये है।
iQOO 15R
iQOO 15R को कंपनी ने युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और SuperComputing Chip Q2 दिया गया है, जो 144 FPS गेमिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 6.5K IceCore VC Cooling Chamber, 1.5K 144Hz AMOLED EyeCare डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग मिलती है।
कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP Sony LYT-700V मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल है। फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। 7.90mm स्लिम बॉडी वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 46,499 रुपये है।
iQOO Z11 5G: छात्रों के लिए फोकस
iQOO Z11 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3800mm² Vapor Chamber Cooling System, 6.83-इंच 1.5K 144Hz AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 7050mAh बैटरी मिलती है। यह 44W FlashCharge को सपोर्ट करता है।
फोन में 50MP Sony IMX882 OIS मुख्य कैमरा और AI Captions, AI Creation तथा Circle to Search 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। IP68 और IP69 प्रोटेक्शन के साथ इसे Military-Grade Certification भी मिला है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।
iQOO Z11x
iQOO Z11x में MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है और कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन बताती है। फोन ने 1 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल करने का दावा किया है। इसमें 7200mAh बैटरी, 44W FlashCharge और 6 साल तक बैटरी हेल्थ का दावा है।
फोन में IP68 और IP69+ रेटिंग, Military-Grade Durability और 50MP Sony AI कैमरा मिलता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। iQOO Z11x की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।
iQOO Z11xa 5G
iQOO Z11xa 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 7200mAh बैटरी के साथ 44W FlashCharge, IP68 और IP69 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में 6.76-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप में 50MP Sony मुख्य सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल है। यह OriginOS 6 पर आधारित Android 16 पर चलता है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है।
iQOO Z11 Lite
फेस्टिव ऑफर्स में सबसे अफॉर्डेबल विकल्प iQOO Z11 Lite है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.74-इंच 120Hz डिस्प्ले और 1200 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 6500mAh BlueVolt Battery और 44W FlashCharge दिया गया है।
फोन IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसमें 50MP Sony मुख्य कैमरा और AI Creation, AI Captions, AI Transcript Assist तथा AI Screen Translation जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है।
iQOO की फेस्टिव सेल में अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कई विकल्प मौजूद रहेंगे। हालांकि, कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स की पूरी जानकारी अलग से शेयर नहीं की है। ग्राहकों को सेल शुरू होने पर Amazon पर ऑफर्स और फाइनल प्राइस चेक करना होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



