Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Jailer 2 ने 10 दिनों में रचा इतिहास, रजनीकांत की फिल्म ने...

Jailer 2 ने 10 दिनों में रचा इतिहास, रजनीकांत की फिल्म ने इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/Jailaer1_1792848125617_v495_1792848148116_5akt_86157e02-a507-41ba-8825-6249d4978e3b_DcYr.jpg

‘जेलर 2’साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। वहीं, अब इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। ‘जेलर 2’ ने इस साल की दो बड़ी फिल्मों का कमाई के मामले में पछाड़ दिया।

Jailer 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में रजनीकांत की ये एक्शन ड्रामा फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से बवाल मचा दिया है। ‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। ‘जेलर 2’साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। वहीं, अब इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। ‘जेलर 2’ ने इस साल की दो बड़ी फिल्मों का कमाई के मामले में पछाड़ दिया। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो दो फिल्में?

‘जेलर 2’ ने इन दो फिल्मों को चटाई धूल

सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ की कुल घरेलू कमाई (लाइफटाइम डोमेस्टिक कलेक्शन) के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को ‘जेलर 2’ के कलेक्शन में भले ही गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसे बावजूद रजनीकांत की फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने भारत में 9वें दिन 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसका भारत में नेट कलेक्शन 350 करोड़ रुपये हो गया है।

‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे

बता दें कि ‘जेलर 2’ ने अपने इन्हीं आंकड़ों के साथ ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ दिया है।’बॉर्डर 2′ ने लगभग 329 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने 339 करोड़ रुपये कमाए थे। रजनीकांत की इस फिल्म ने इन दोनों फिल्मों की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल अभी ‘जेलर 2’ की कमाई जारी है, तो उम्मीद है कि ये और भी कामल दिखा सकती है।

‘जेलर 2’ की कास्ट

‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN