Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/JVV_1784633373445_1784633386199_72d77d8f-4d27-48fa-b970-37107c13e2c6_1786065008484_10da14f3-5fce-4871-854a-b3ca5c704ff2.jpgविजय की ‘जन नायकन’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस के भी बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार शुरुआत की।
Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता से नेता बने विजय की ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई है। ‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग क्रेज देखने के मिला है। इस फिल्म में विजय ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीता। बता दें कि ‘जन नायकन’ को लेकर विजय के फैंस काफी इमोशनल भी हैं क्योंकि राजनीति में आने के बाद ये उनकी आखिरी फिल्म है। अब बात करें कलेक्शन की तो ‘जन नायकन’ ने डे वन से शानदार कमाई। हालांकि, अब इसके सामने ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हो गई है, जो इसे तगड़ी टक्कर दे रही है। इसी बीच अब ‘जन नायकन’ के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
‘जन नायकन’ ने पूरे किए 15 दिन
विजय की ‘जन नायकन’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस के भी बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार शुरुआत की। ऐसे में अब ‘जन नायकन’ के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने 15वें दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘जन नायकन’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 185.15 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें ‘जन नायकन’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 153.55 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 31.60 करोड़ रुपये |
| डे 14 | 2.00 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 1.60 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 185.15 करोड़ रुपये |
किस भाषा में की ज्यादा कमाई
विजय की ‘जन नायकन’ तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक ‘जन नायकन’ ने हिंदी में 16.16 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में 159.98 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 9.01 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की कास्ट और फीस
फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई, राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी देओल नेगेटिव रोल के चलते एक बार फिर से छा गए हैं। बता दें कि ये फिल्म करीब 400 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, विजय ने इसके लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच वसूले हैं। बॉबी ने फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ के बीच पेमेंट ली ली है। पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रकाश राज ने 5 करोड़ रुपये वसूले हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये कमाए हैं।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




