Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Jeevan Praman 2026: अगर आप पेंशन लेते हैं तो लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण आपके लिए बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है
- हर साल इसे जमा करना होता है, तभी पेंशन की पेमेंट जारी रहती है
- लेकिन इसके लिए बैंक की लाइन में लगना जरूरी नहीं है
- आप स्मार्टफोन से घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं
Jeevan Praman 2026: अगर आप पेंशन लेते हैं तो लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण आपके लिए बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। हर साल इसे जमा करना होता है, तभी पेंशन की पेमेंट जारी रहती है। लेकिन इसके लिए बैंक की लाइन में लगना जरूरी नहीं है। आप स्मार्टफोन से घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इसके अलावा बैंक, पोस्ट ऑफिस और डोरस्टेप बैंकिंग की सर्विस भी देते हैं। जानिए लाइफ सर्टिफिकेट बनाने और डाउनलोड करने का आसान तरीका।
लाइफ सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?
पेंशनर्स को हर साल यह साबित करना होता है कि वे जीवित हैं। इसके लिए लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जाता है। इसे बैंक ब्रांच या पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा किया जा सकता है। अगर बुजुर्ग के लिए बाहर जाना मुश्किल है, तो डोरस्टेप बैंकिंग की मदद भी ली जा सकती है। इसके अलावा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सबसे आसान विकल्पों में से एक है। इसे आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल से बनाया जा सकता है।
घर बैठे ऐसे बनाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट?
सबसे पहले यह चेक करें कि आपका आधार नंबर पेंशन देने वाली एजेंसी, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड है। इसके बाद अपने Android स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस ऐप डाउनलोड करें। जिस फोन से डीएलसी बनाया जा रहा है, उसमें कम से कम 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होना चाहिए। अब ऐप में जरूरी प्रक्रिया पूरी करें। पेंशनर की जानकारी भरें और कैमरे से चेहरे का स्कैन करें। फोटो और बाकी जानकारी सही होने के बाद इसे सबमिट कर दें। ऑथेंटिकेशन सफल होने पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार हो जाता है। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए लिंक आता है। इस लिंक से आप अपना जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार से कैसे होता है वेरिफिकेशन?
जीवन प्रमाण में आधार प्लेटफॉर्म के जरिए पेंशनर की बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन की जाती है। सफल ऑथेंटिकेशन के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार होता है और यह सरकारी लाइफ सर्टिफिकेट रिपॉजिटरी (Repository) में स्टोर हो जाता है। यानी, सेव हो जाता है। अब संबंधित पेंशन देने वाली एजेंसी इसे ऑनलाइन देख सकती है।
सर्टिफिकेट जमा हुआ या नहीं, ऐसे चेक करें
डीएलसी सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन आईडी वाला एसएमएस आता है। इसे संभालकर रखें। इससे आप अपने लाइफ सर्टिफिकेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। डाउनलोड किए गए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट में भी इसका स्टेटस देखा जा सकता है।
लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो क्या होगा?
समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर पेंशन की पेमेंट रुक सकती है। बाद में सर्टिफिकेट जमा करने के बाद ही रुकी हुई पेंशन जारी की जा सकती है। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते जीवन प्रमाण जमा करना बेहतर है।
1 अक्टूबर से कौन जमा कर सकता है लाइफ सर्टिफिकेट?
1 अक्टूबर 2026 से सिर्फ 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। यानी 80 साल से कम उम्र वालों को अभी घबराकर बैंक जाने की जरूरत नहीं है। 1 नवंबर से 30 नवंबर तक 60 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
स्टेप 1: आधार लिंक है या नहीं, चेक करें
सबसे पहले यह जान लें कि आपका आधार नंबर पेंशन देने वाली एजेंसी यानी बैंक, पोस्ट ऑफिस या संबंधित विभाग के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड है।
स्टेप 2: दो ऐप डाउनलोड करें
अपने Android स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से ‘आधार FaceRD’ और ‘जीवन प्रमाण फेस ऐप’ डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
स्टेप 3: फोन का कैमरा चेक करें
जिस स्मार्टफोन से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है, उसमें कम से कम 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होना चाहिए।
स्टेप 4: चेहरे का स्कैन करें
जीवन प्रमाण फेस ऐप खोलें और ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार पेंशनर के चेहरे का फोटो/फेस स्कैन करें।
स्टेप 5: पेंशनर की जानकारी भरें
अब ऐप में पेंशनर की जरूरी जानकारी दर्ज करें। सभी डिटेल भरने के बाद एक बार उन्हें ध्यान से चेक कर लें।
स्टेप 6: आवेदन सबमिट करें
फेस स्कैन और सभी जानकारी सही होने पर आवेदन को सबमिट कर दें। सफल ऑथेंटिकेशन के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा।
स्टेप 7: मोबाइल पर आए लिंक से सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए एक लिंक आएगा। इस लिंक को खोलकर आप अपना जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




