Home rss business hindi Jio IPO अक्टूबर के अंत में हो सकता लॉन्च! रिटेल निवेशकों के...

Jio IPO अक्टूबर के अंत में हो सकता लॉन्च! रिटेल निवेशकों के पास होगा बड़ा मौका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Jio IPO Updates: रिलांयस जियो का आईपीओ इस महीने के अंत तक ओपन हो सकता है
  • कंपनी मौजूदा मार्केट परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है

Jio IPO Updates: रिलायंस जियो के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों को इस महीने खुशखबरी मिल सकती है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का आईपीओ इस महीने या अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। आईपीओ को लेकर जियो ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार विदेश निवेशक भी इस आगामी आईपीओ में पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।

21 से 23 तक खुल सकता है आईपीओ (Jio IPO Dates)

रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर के दौरान खुला रह सकता है। वहीं, एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को दांव लगाने का मौका मिल सकता है। बीएसई और एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की संभावना है। आईपीओ की टाइमलाइन कुछ हद तक मार्केट के मौजूदा कंडीशन पर भी निर्भर करेगा। बता दें, आईपीओ की तारीखों को लेकर जियो की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मामले की जानकारी रखने वाला लोगों के अनुसार जियो ने एफआईआई के साथ एक मीटिंग की है। यह मीटिंग काफी पॉजिटिव थी। इसके अलावा DII की तरफ से भी अच्छे संकेत लगातार मिल रहे हैं। कंपनी बाजार की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि, बाजार में इस मची उथल-पुथल का जियो के आईपीओ के टाइमलाइन पर असर कम पड़ने की संभावना है।

जियो ने इस साल में जून के महीने में सेबी के पास आवेदन किया था। मार्केट रेगुलेट करने वाली इस संस्था ने 28 अगस्त को आईपीओ लाने की मंजूरी कंपनी को दे दी थी।

कैसा होगा आईपीओ (Jio IPO details)

जियो का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित होगा। कंपनी इश्यू से जुटाए पैसों के जरिए 27500 करोड़ रुपये के पूरा या आधा कर्ज को चुकाने में इस्तेमाल करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में कंपनी प्रयोग करेगी।

इस प्रस्तावित आईपीओ मं 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल और हाई नेट वर्थ वाले निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा। बाकि पैसा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए कंपनी रिजर्व रखेगी।

जियो आईपीओ जीएमपी

ग्रे मार्केट में फिलहाल आईपीओ को लेकर कोई हलचल नहीं है। प्राइस बैंड के ऐलान के बाद ही ग्रे मार्केट में कोई रिएक्शन दिख सकता है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN