Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Jio Platforms IPO: जियो आईपीओ एक नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है
- आईपीओ मेटा, स्पेस एक्स जैसी धाकड़ कंपनियों की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है
- जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुला था
Jio Platforms IPO: देश का सबसे बड़ा आईपीओ कल यानी शुक्रवार को बंद हो गया। कंपनी की लिस्टिंग अगले हफ्ते है। जियो, मेटा, अलीबाबा और स्पेस एक्स के क्लब में शामिल होने जा रहा है। यह उन कंपनियों का ग्रुप है जो फाउंडर्स की अगुवाई में आईपीओ के वक्त 100 बिलियन डॉलर से अधिक के वैल्यूएशन के स्तर पर पहुंच गई हैं। बता दें, जियो के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आईपीओ का साइज 30213 करोड़ रुपये का है।
7 लाख करोड़ रुपये की मिली बोलियां
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को कुल 7 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं। इसमें एंकर इनवेस्टर्स भी शामिल हैं। आईपीओ को कुल 1.34 करोड़ एप्लीकेशन मिले हैं। बता दें, क्यूआईबी कैटगरी में यह इश्यू महज 100 मिनट में ही पूरा सब्सक्राइब किया जा चुका था।
क्यूआईबी के अलावा HNI, रिटेल निवेशकों के साश-साथ कर्मचारी और रिलायंस के मौजूदा शेयरहोल्डर्स ने भी आईपीओ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
किस कैटगरी कितने की मिली बोली
एंकर निवेशकों को छोड़कर क्यूआईबी में 3.87 लाख करोड़ रुपये बोली मिली है। वहीं, एचएनआई कैटगरी में आईपीओ 57000 करोड़ रुपये बोली प्राप्त करने में सफल रहा है। रिटेल निवेशकों की कैटगरी में आईपीओ को 26000 करोड़ रुपये की बोली मिली है। रिलांयस के मौजूदा शेयर होल्डर्स कैटगरी में 19000 करोड़ रुपये और कर्मचारी कोटा में 1450 करोड़ रुपये की बोली प्राप्त हुई है।
आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन 10.3 लाख करोड़ रुपये के करीब है।
जियो का जीएमपी कितना (Jio Platforms IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ फिर से 250 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। मौजूदा जीएमपी 240 रुपये के लिस्टिंग गेन को दिखाता है। इससे पहले 22 अक्टूबर को जियो के आईपीओ का जीएमपी गिरकर 240 रुपये के स्तर पर आ गया था।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



