Home - Jio vs Vi ₹299 प्लान: दोनों प्लान में 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग,...

Jio vs Vi ₹299 प्लान: दोनों प्लान में 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, लेकिन डेटा और बेनिफिट में बड़ा फर्क, जानिए कौनसा है बेस्ट?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jio और Vodafone Idea दोनों के 300 रुपए से कम में दो खास प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं जिनमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। Jio में 1.5GB डेली डेटा और JioHotstar मिलता है, जबकि Vi में सर्किल के हिसाब से डेटा और Hero Benefits मिलते है।

अगर आप हर महीने करीब 300 रुपए से मोबाइल रिचार्ज करते हैं, तो Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) के 299 रुपए प्लान आपके काम के हो सकते हैं। दोनों कंपनी के इस रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा और बाकी फायदे एक जैसे नहीं हैं। Jio के 299 रुपए प्लान में 1.5GB डेटा रोज, यानी 28 दिनों में कुल 42GB डेटा मिलता है। दूसरी तरफ Vi का 299 रुपए प्लान में 1GB डेटा रोज मिलता है।

Jio के ₹299 प्लान में मिलने वाले फायदे

Reliance Jio का ₹299 प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोज 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 28 दिनों के हिसाब से कुल डेटा 42GB होता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा मिलता है। अगर किसी दिन रोज का हाई-स्पीड डेटा खत्म हो जाता है, तो स्पीड घटकर 64Kbps तक हो सकती है। Jio के इस प्लान में सिर्फ मोबाइल डेटा और कॉलिंग ही नहीं है। इसमें JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। साथ ही JioHotstar ऑफर के तहत JioHotstar Mobile subscription भी दिया जा रहा है।

Jio के ₹299 प्लान की एक बड़ी खासियत उसका Google Gemini Pro Plan ऑफर है। Jio ग्राहकों को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro Plan दिया जा रहा है। इसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और दूसरे AI फीचर्स शामिल हैं। हालांकि यह ऑफर सामान्य रिचार्ज की तरह हमेशा के लिए नहीं है। Jio की शर्तों के अनुसार यूजर को ऑफर की अवधि के दौरान ₹299 या उससे ऊपर का 1.5GB/दिन वाला एलिजिबल प्लान लगातार एक्टिव रखना होता है। अगर एलिजिबल रिचार्ज प्लान नहीं रहता, तो Gemini subscription को अस्थायी रूप से suspend किया जा सकता है।

Vi के ₹299 प्लान के बेनेफिट्स

Vodafone Idea का ₹299 प्लान कई जगह 1GB डेटा रोज, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज के साथ लिस्टेड है। साथ में Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस भी मिलता है, जिसमें फ्री OTT content, मूवी, TV शो और लाइव न्यूज देखे जा सकते हैं। लेकिन Vi के ₹299 प्लान में एक जरूरी बात है। इसके बेनेफिट्स हर जगह एक जैसे नहीं हैं। टेलिकॉम टॉक के मुताबिक कुछ सर्किल में ₹299 प्लान Hero Benefits के साथ 2GB डेटा रोज तक दे सकता है।

इसके अलावा इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, सोमवार से शुक्रवार के बचा हुआ डेटा शनिवार-रविवार को इस्तेमाल करने के लिए Weekend Data Rollover और हर महीने 2GB Backup Data का फायदा भी बताया है। Backup Data को Vi App के जरिए क्लेम किया जा सकता है। रात वाला डेटा और Weekend Rollover उन लोगों के लिए खास काम के हो सकते हैं जिनका इंटरनेट इस्तेमाल दिन के अलग-अलग समय पर ज्यादा होता है। लेकिन ये Hero Benefits हर सर्किल में उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है। इसलिए रिचार्ज से पहले Vi ऐप या वेबसाइट पर अपने नंबर के लिए दिख रहे फायदे देखना जरूरी है।

Vodafone Idea vs Reliance Jio के 299 प्लान में क्या है अंतर

अगर आपकी जरूरत मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS की है, तो दोनों प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलते हैं। इस हिस्से में दोनों रिचार्ज की बेस सुविधाएं काफी समान हैं।

Jio ₹299 प्लान में सीधे 1.5GB/दिन देता है। यानी अगर पूरा 28 दिन का हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल किया जाए तो कुल 42GB मिलता है। Vi का सामान्य ₹299 प्लान 1GB प्रति दिन डेटा ऑफर करता है, लेकिन कुछ सर्किल में Hero Benefits की वजह से 2GB/day वाला फायदा भी उपलब्ध हो सकता है। दिल्ली, मुंबई जैसे सर्किल में Vi के प्लान में 1GB डेटा ही मिल रहा है ऐसे में Vi यूजर्स को जियो से कम डेटा मिल रहा है जिससे दोनों प्लान में डेटा का बड़ा अंतर हो रहा है। जियो के प्लान में वोडाफोन से टोटल 12GB डेटा (Jio 42GB-Vi 30GB = 12GB) एक्स्ट्रा मिल रहा है।

इस वजह से Vi की डेटा सुविधा यूजर के सर्किल पर निर्भर करती है। Jio के 299 प्लान में JioTV, JioAICloud, JioHotstar और Google Gemini Pro offer जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Vi में ₹299 प्लान के साथ Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है। कुछ सर्किल में Hero Benefits के साथ रात का अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और बैकअप डेटा जैसे फायदे भी शामिल होते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN