Home LIFESTYLE NEWS HINDI Jokes of the Day: ठहाकों के साथ होगी सुबह की शुरुआत, यहां...

Jokes of the Day: ठहाकों के साथ होगी सुबह की शुरुआत, यहां पढ़ें चोर-पुलिस के 20 धमाकेदार चुटकुले

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिन की शुरुआत अच्छे मूड और ठहाकों के साथ करनी है, तो चोर-पुलिस वाले कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ें। आपका मूड और दिन दोनों बढ़िया हो जाएगा।

अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करना चाहते हैं और मूड को फ्रेश बनाना चाहते हैं, तो चोर-पुलिस से जुड़े ये मजेदार चुटकुले जरूर पढ़ें। हम आपके लिए एक से बढ़कर एक धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इन जोक्स को अपने दोस्तों और परिवार के संग भी शेयर कर सकते हैं।

1. अंग्रेज सिपाही ने चोर से कहा- इस आदमी का कान काट दो।

चोर बोला- नहीं मेरा कान मत काटो, नहीं तो मैं अंधा हो जाऊंगा।

अंग्रेज ने कहा- बेवकूफ, कोई कान काटने से अंधा होता है?

चोर ने जवाब दिया- अरे बेवकूफ, कान काट देगा तो चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा!

2. पुलिस ने चोर से पूछा- तुम चोरी क्यों करते हो?

चोर बोला- आपके लिए, आपके बच्चों के लिए, आपके परिवार के लिए!

पुलिस हैरान होकर बोली- क्या मतलब?

चोर बोला- क्योंकि जब मैं चोरी का सामान चुराता हूं, तो आप मुझे पकड़ते हैं और फिर सरकार आपको उसका ओवरटाइम और इनाम देती है।

3. पुलिस- घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की?

चोर- साहिब आपकी नौकरी भी अच्छी है, सैलरी भी अच्छी है, फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे?

4. पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो

चोर- क्यों?

पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।

चोर- तुम लोग कितने हो?

पुलिस- हम तीन हैं।

चोर- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।

5. पुलिस: चोरी क्यों की?

चोर: साहब, नौकरी नहीं मिली।

पुलिस: तो नौकरी ढूंढते।

चोर: ढूंढी थी, लेकिन वहां भी लिखा था – “Experience Required!”

6. पुलिस: तुम भाग क्यों रहे थे?

चोर: साहब, मैंने सोचा आप मुझे पकड़ने आ रहे हैं।

पुलिस: हम तो रास्ता पूछने आए थे!

चोर: अब तो और शर्म आ रही है।

7. पुलिस: चोरी करते हुए शर्म नहीं आई?

चोर: आई थी साहब, इसलिए लाइट बंद करके चोरी की।

8. पुलिस: तुम्हारा साथी कहां है?

चोर: साहब, उसने कहा था “मैं अभी आया”…तब से आया ही नहीं।

9. पुलिस: पहली बार पकड़े गए हो?

चोर: जी नहीं, पहली बार इतनी जल्दी पकड़ा गया हूं।

10. पुलिस: आखिरी इच्छा क्या है?

चोर: साहब, अगली बार अगर पकड़ना हो तो थोड़ा धीरे दौड़िए, मेरी सांस फूल जाती है।

11. पुलिस : आपके पास सारे कागज है, हेलमेट भी लेकिन चालान होगा।

चप्पू: क्यों?

पुलिसः आपने सारे कागज पन्नी में संभाल कर रखे है और पन्नी बैन है।

12. पुलिस : तुमने एक ही दुकान में लगातार 3 दिन चोरी की

चोर : नहीं साहब मैंने एक दिन अपनी बीबी के लिए सूट चोरी किया

बाकि दिन तो कलर बदलने गया था!

13. पुलिस: चोरी करने की ट्रेनिंग कहां ली?

चोर: यूट्यूब पर वीडियो देखा था… लेकिन “पकड़े जाने से कैसे बचें” वाला पार्ट स्किप हो गया।

14. पुलिस (चोर से): हमने तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया है!

चोर: तो चलो फिर गरबा खेलते हैं।

15. पुलिस: कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?

चोर: मैं तरबूज खाना चाहता हूं।

पुलिस: लेकिन यह तरबूज का मौसम नहीं है।

चोर: कोई बात नहीं, मैं तक इंतजार कर लूंगा!

16. एक चोर चोरी करने गया

तिजोरी पर लिखा था- तोड़ने की जरुरत नहीं

बटन दबाते ही पुलिस आ गई

पुलिस- तुम्हें अपनी सफाई में कुछ कहना है?

चोर- मां कसम, आज इंसानियत पर से भरोसा उठ गया।

17. जेलर- सुना है तुम शायर हो…कुछ सुनाओ फिर

कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,

जिस दिन जमानत हुई, समझ लो जिंदगी खत्म तुम्हारी।

18. पुलिस: तुमने बैंक में चोरी क्यों की?

चोर: क्योंकि वहीं लिखा था- “यहां कैश उपलब्ध है।”

पुलिस: और अब जेल में जगह उपलब्ध है!

19. पुलिस: आखिरी इच्छा क्या है?

चोर: साहब, हथकड़ी खोल दीजिए।

वादा करता हूं… भागूंगा बहुत धीरे-धीरे!

20. एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला

मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया

पुलिस- क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?

आदमी- वो मेरी बीवी के साथ भाग गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN