Source :- LIVE HINDUSTAN
पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार भरा होता है, जिसमें हमेशा खट्टी-मीठी नोक-झोंक बनी रहती है। इन चीजों को लेकर कई चुटकुले बन चुके हैं, जो आज किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। अगर आप भी हंसी का डोज लेना चाहते हैं, तो ये चुटकुले पढ़ें।
पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार भरा होता है। अगर इस रिश्ते में थोड़ी खट्टी-मीठी बातें न हो तो ये चल ही नहीं सकता। इन नोक-झोंक के ऊपर ही कई मजेदार चुटकुले बन चुके हैं, जिन्हें लोग अक्सर पढ़कर ठहाते मारते रहते हैं। अगर आप भी खुलकर हंसना चाहते हैं, तो पति-पत्नी वाले ये जोक्स पढ़ लीजिए, बस अपनी पत्नी को पढ़कर मत सुनाइयेगा वरना हंसी आंसू में बदल सकती है। तो चलिए आपको कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ाते हैं।
1- पत्नी :- भला तुम मुझसे प्यार करते भी हो या नहीं
पति – हां जी.. बिल्क़ुल, शाहजहां की तरह।
पत्नी – अर्थात…..मेरे मरने के बाद ताजमहल बनवाओगे न ?
पति – पगली, मैं तो कबका प्लाट ले चूका हूं , देर तो तुम ही कर रही हो।
2- साहिब मेरी बीवी गुम हो गयी है मैं क्या करूं?
पोस्ट मास्टर: अंधे यह पोस्ट ऑफिस है,
पुलिस स्टेशन जा इधर क्यों आया है?
पति: माफ कीजियेगा साहिब,
खुशी के मारे समझ नहीं आ रहा किधर जाऊं!
3- पति – आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी – गिर गई थी लग गई
पति – कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी: तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
4- शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे गलत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी-
कमीना अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!!
5- बीवी से परेशान पति एक दिन पंडितजी के पास पहुंचा
पति– पंडितजी, एक बात बताइये
ये जनम जनम का साथ वाली बात सच है क्या ?
पंडितजी – सौ फीसदी सच!
पति – मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी …
पंडितजी– बिलकुल!
पति – हे भगवान ! फिर तो खुदकुशी करने से भी कोई फायदा नही!!
6- पत्नी: अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?
पतिः (खुशी से) अच्छा लगेगा।
फिर तो पत्नी उसे सोमवर को भी ना दिखी,
मंगलवार को भी नहीं दिखी,
बुध को नहीं, गुरुवार को भी नहीं दिखी,
शुक्रवार को जब आँख का सुजन थोड़ा
कम हुआ तब -थोड़ी दिखाई
देना शुरू हुई।
7- पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है…!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने…!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में…!
पति बेहोश…!
8- पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो… मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे!
9- पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
10- पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो ?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है….
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं. पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
11- पत्नी – मेरा वेट कैसे कम होगा? पति- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें ।
पत्नी – किस समय? पति- जब कोई खाने को पूछे।
12- पत्नी- आज फिर शराब पी ली? टाइम क्या हुआ है?
पति- 12 में 5 कम पत्नी- देखा शराब पीने का नतीजा, अभी 7 बजे हैं और तुम्हें 12 में 5 कम नजर आ रहा है।
पति- तो 12 में 5 कम कितना होता है ।
पति- अब बताओ शराब किसने पी रखी है बताओ।
13- पतिदेव के जवाब से पत्नी जी रह गई हैरान
पत्नी – मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?
पति – बहुत ज्यादा
पत्नी – फिर भी बताओ कितनी ? पति- इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं।
14- डॉक्टर ने थर्मामीटर पत्नी के मुंह में रख कर
कुछ देर मुंह बंद रखने को कहा –
पत्नी को काफी देर तक खामोश बैठा देखकर
ग्रामीण पति ने भावुक होकर पूछा –
डॉक्टर साहब ये डंडी कितने की आती है…?
15- पति सुबह सुबह घरवाली के लिए चाय बनाने के लिए उठा
और किचन में गया,
फिर ध्यान आया कि वो तो मायके गयी है…
ये प्यार है या उसका खौफ…?
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




