Home LIFESTYLE NEWS HINDI Jokes Of The Day: मैम- स्कूल में बम दिखे तो क्या करोगे?...

Jokes Of The Day: मैम- स्कूल में बम दिखे तो क्या करोगे? बच्चे का जवाब सुन नहीं रुकेगी हंसी, पढ़ें 15 मजेदार चुटकुले

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्ट्रेस दूर करने और आपकी डेली हंसी की डोज को पूरा करने के लिए हम मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी और आप इन्हें दोस्तों को भी सुनाएंगे।

हंसना सेहत के लिए बेहद जरूरी है और आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम ये काम नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी हंसना भूल जाते हैं, तो हम आपकी फुल डोज के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। जोक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें पढ़ते ही मुस्कान चेहरे पर आ जाती है। आप भी अपने बिजी शेड्यूल में से 10 मिनट खुद को हंसाने के लिए निकाल लें। चलिए आपको 15 धमाकेदार जोक्स पढ़ाते हैं।

1. एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा…

मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों…?

मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए…

यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा…

मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे…?

मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला

पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!

2. लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?

लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है…!

3. मास्टर जी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है…

पप्पू- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं…

मास्टर जी- अच्छा वो कैसे…

पप्पू- मेरे बैग में आपकी बेटी का लव लेटर रखा है क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई…

मास्टर जी बेहोश।

4. सास- महिलाओं को जीवन में बस चार सुख चाहिए

दामाद- वो क्या?

सास- सुंदर काया, पर्स में माया, घर में आया और

एक आवाज में पति बोले- मैं अभी आया।

5. टीचर- बच्चों बताओ ताजमहल कहां है?

छात्र- आगरा

टीचर- गलत, उज्जैन में है

टीचर का जवाब सुनकर सभी छात्र भ्रमित हो गए

इस बारें में सभी छात्रों ने अपने माता-पिता को बताया

अगले दिन सभी माता-पिता स्कूल पहुंचे और टीचर से पूछा-

आप गलत क्यों पढ़ा रहे हैं?

टीचर- सबसे पहले आपको पिछले साल की फीस जमा करनी होगी,

फीस जमा होने तक ताजमहल उज्जैन में रहेगा।

6. ट्रेन में सफर करते लड़के ने पास में बैठी लड़की से पूछा-

क्या मैं आपके पास पड़ी बोरी पर बैठ जाऊ?

लड़की- नहीं, खरबूजे फट जाएंगे

लड़का- अच्छा तो इसमे खरबूजे हैं?

लड़की- नहीं, इसमें कील है

खरबूजे तो आप के फटेंगे।

7. दादी को गीता पढ़ते देख बेटे ने मां से पूछा-

दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं?

मां- बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं।

8. रास्ते में जाते वक्त बेटा एक बिल्डिंग की तरफ,

इशारा करते हुए मां से बोला- मां दिवाली आने वाली है

इस बार पटाखे में इसी दुकान से लूंगा

मां- ये पटाखों की दुकान नहीं, लड़कियों का हॉस्टल है

बेटा- पर पापा कह रहे थे कि यहां एक से एक धांसू पटाखे हैं।

9. गप्पू- शादी कब होती है?

पप्पू- जिस प्रकार पाप का घड़ा भरते ही मृत्यु हो जाती है,

उसी प्रकार खुशियों का घड़ा भरते ही शादी हो जाती है।

10. एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है

महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है,

काफी एक्सपीरियंसड लगती हो,

पहले कहां काम करती थी तुम?

रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है,

इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी।

11. आधी रात को अपनी मोटी पत्नी को जगा कर पति बोला-

घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना

पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है

पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मुझ पे रख दे,

और किस्सा खत्म कर मेरा।

12. पप्पू तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर बोला-

आपका प्लान क्या है?

सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई

पप्पू- बस..बस..मतलब पटी-पटाई हो

सेक्रेटरी पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर बोली-

बाबा की सर्विस है, इडियट

13. एक काला आदमी मरने के बाद स्वर्ग गया

स्वर्ग में उसे परी मिली और बोली- तुम कौन हो?

काला आदमी परी को इम्प्रेस करने के लिए बोला-

मैं टाइटैनिक का हीरो हूं

परी- टाइटैनिक डूबी थी, जली नहीं थी।

14. महिला- मेरे पति मुझसे प्रेम नहीं करते

पडिंत- जिसे प्रेम करते हो उसे स्वतंत्र छोड़ दो

महिला- एक बार छोड़ा था, पड़ोसन के घर बैठे मिले।

15. जीजा- आदमी अपने घर में सिर्फ,

दो ही कारणों से खुश होता है

साली- कौनसे दो कारण?

जीजा- जब बीवी नई हो या बीवी नहीं हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN