Source :- LIVE HINDUSTAN
Funny Jokes In Hindi: दोस्तों के साथ बैठकर अपने हैप्पी हार्मोंस बढ़ाएं। पढ़ें जबरदस्त 15 फनी जोक्स और ठहाकों से गूंज उठेगा पूरा एरिया। पति-पत्नी, स्टूडेंट टीचर और डॉक्टर पेशेंट के फनी चुटकुले यहां पढ़ें…..
टेंशन, स्ट्रेस, निगेटिव बातें जीवन का एक हिस्सा बन चुकी हैं। लोगों को बेबाकी से बोलना भी मुश्किल लगता है। ऐसे में दोस्तों के साथ बैठकर गप्पे लड़ाने और जोक्स पढ़ना किसी थेरेपी के जैसा है। जो आपके स्ट्रेस को कम कर हैप्पी हार्मोंस को बूस्ट करने में मदद करेगा। बिना लॉजिक और बगैर सिर-पैर वाली बातें जब आपको हंसाती है तो सेरोटोनिन हार्मोन ही बढ़ता है। तो अपनी इस महंगी लाफ्टर थेरेपी को बिल्कुल फ्री में पाएं। यहां पढ़ें पूरे 15 जोक्स, जो हंसने पर मजबूर कर देंगे।
Funny Jokes in Hindi
1- मोबाइल में बैलेंस डलवाते-डलवाते
अब आंखों में दो लेंस डलवाने की बारी आ गई है।
2- टीचर- ड्राईवर और कंडक्टर में क्या फर्क होता है?
पप्पू- कंडक्टर सो गया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा, लेकिन ड्राइवर सो गया तो सबका टिकट कट जाएगा।
3- मुझको देश की गरीबी का एहससा तब हुआ…..
जब मोटर साइकिल पोछने वाला कपड़ा भी कोई चुरा कर ले गया..…
4- पत्नी- जब मैं गाने लगती हूं तो आप बालकनी में क्यों चले जाते हों?
पति- ताकि, किसी को ऐसा ना लगे कि मैं तुम्हारारा गला दबा रहा हूं।
5-बेटे की शादी के लिए सास की डिमांड-
लड़की खूबसूरत हो, सुशील हो, पढ़ी-लिखी हो, घऱ के काम में माहिर हो और पूजा-पाठ कर सके
लड़की की शादी की डिमांड
सास ही ना हो…..
6- बैंक अधिकारी हमारा बैंक बिना interest के आपको लोन दे रहा है।
पप्पू- अगर देने का interest नहीं है तो क्यों दे रहे हैं? नहीं चाहिए…..
7- विज्ञापनों की मम्मी कितनी अच्छी होती है,
बच्चे कपड़े गंदे करते आए तो भी हंस के थोती है
बचपन में जब हम कपड़े गंदे कर के आते थे,
तो पहले हम धुले जाते थे, बाद में कपड़े।
8- भयंकर वाली बेइज्जती….
डॉक्टर ने एक बुजुर्ग पेशेंट को न्यूरोलॉजिस्ट को रेफर करते हुए कहा-
बाबा एक बार दिमाग वाले डॉक्टर को दिखा लो,
बुजुर्ग उठते हुए बोला-
हमें तो लगा था कि आपके पास भी होगा।
9- एक महाकंजूस पति अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने गया।
पत्नी-सुनो जी, मुझे प्यास लगी है, पानी की एक बोतल ले लीजिए।
पति-दही कचौरी खाएगी क्या?
पत्नी- ए जी, ऐसे मत बोलिए, मेरे तो मुंह में पानी आ गया।
पति- बस तो उसी को पीलो, बोतल में क्या डूबकर मरना है।
10- आज नए पड़ो के घर चंदा मांंगने गया तो
उसने गिरा-गिरा कर पीटा
अब मुझे क्या पता था कि उसकी बीबी का नाम चंदा है।
11- कॉर्डियोलॉजिस्ट – तुम्हारे दिल में स्टेंट डाले थे, कुछ फायदा हुआ?
मरीज- हुआ डॉक्टर साहब, पर उतना नहीं जितना आपको हुआ।
12- अधेड़ के विवाह पर कार्ड पढ़ कर आंखें भर आईं
लिखा था- मेहंगी के साथ डाई की रस्म सुबह साढ़े आठ बजे।
13- जहां आपका खून खौल रहा हो , गाली देने का मन क रहा हो लेकिन मुंह से केवल यस सर निकल रहा हो,
उसे ही प्राइवेट नौकरी बोलते हैं।
14- कितने मिलते जुलते हैं ये नाम
गुमशुदा और शादीशुदा
एक घऱ से खो गया
एक घर में खो गया….
15- अर्ज किया है दोस्ती हो या प्यार
गहरा होना चाहिए…
और, बीबी अगर लड़ाकू हो तो पति बहरा होना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




