Source :- LIVE HINDUSTAN
दोस्तों के साथ हंसने का मजा ही अलग होता है। पूरा दिन हल्का-फुल्का हो जाता है और सारी टेंशन भाग जाती है। ऐसे ही इन 10+ मजेदार जोक्स वाली शायरी और लाइन को भेजकर सबको हंसाएं और खुद भी हंसे।
दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक वाली चैटिंग तो खूब चलती होगी। इस चैटिंग को और भी ज्यादा फनी बनाना है तो इन मजेदार लाइनों को नोट कर लें। 10 से भी ज्यादा फन से भरपूर इन शायरी और जोक्स को पढ़कर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। तो व्हाट्सएप पर दोस्तों और फैमिली ग्रुप पर सबको हंसाना है तो भेज दें ये सुपरफनी और हंसी के जबरदस्त डोज से भरे ये जोक्स।
Jokes in Hindi
1- हवा चलती है पत्ते टूट जाते हैं..
नया बाबू मिलते ही पुराने छूट जाते हैं।।
2- अंग्रेजी की किताब बन गई हो तुम
पसंद तो आती हो लेकिन समझ में नहीं।
3- घुट-घुट कर जीने से अच्छा है कि
दो घूंट मारकर जी लो।
4- पत्नियां भले ही अपने पति को डरा कर रखे…
लेकिन अपनी सखी, सहेली और पड़ोसियों से कहती हैं,
उनको पता चलेगा तो मुझे कच्चा खा जाएंगे।
5- सोशल मीडिया के जमाने में एक बार प्रेम करना ही चाहिए,
कुछ मिले ना मिले पर टाइपिंग स्पीड अच्छी हो जाती है।
6- किसी के घर मेहमान बनकर जाओ और सब पास ही बैठे हों,
तो घबराहट सी होती है कि सब इधर ही बैठे हैं तो खाने-पीने का बंदोबस्त कौन कर रहा होगा।
7- कंडक्टर एक ऐसा प्राणी है जिसे बस में भी पैदल चलना पड़ता है।
8- दारू की वजह से बर्बाद शराबी ने कसम खा ली..
और घर से दारू की खाली बोतले फेंकने लगा
पहली बोतल फेंकते हुए बोला तेरी वजह से मेरी नौकरी गई
दूसरी बोतल फेंकते हुए बोला- तेरी वजह से मेरा घर बिका
तीसरी बोतल फेंकते हुए बोला- तेरी वजह से मेरी बीवी चली गई
चौथी उठाई तो वो पूरी भरी हुई निकली तो बोला तू साइड में हो जा पगली…
तू तो बेकसूर है।
9- मैंने अकेले ही ठेका नहीं लिया तुम्हें पटाने का,
तुम भी तो कभी लाइन मारो।
10- हाथ उसी का पकड़ो जो आपको कभी ना छोड़े,
उदाहरण जैसे बिजली का तारा।
11- नरक में जाकर यमराज को बोल दिया
ज्यादा ज्ञान ना दो तुम भी तो नरक में ही हो,
अब कढ़ाही में तेल गरम कर रहे हैं,
शायद जलेबी खिलाएंगे।
12- मोजे हमेशा धोकर पहनिए
कहीं ऐसा ना हो कि
कामयाबी आपके कदम चूमने आए और वहीं मर जाए।
13- शांति उसी घऱ में होती है जहां पति-पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं।
14- डॉक्टर- कल रात को क्या खाया था
लड़की- बर्गर, पिज्जा और कोक
डॉक्टर- देखो ये फेसबुक नहीं है, सच बताओ
लड़की- जी…. बासी रोटी और टिंडे की सब्जी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




