Home rss business hindi JSW One Platforms ने IPO के लिए किया आवेदन, 3054 करोड़ रुपये...

JSW One Platforms ने IPO के लिए किया आवेदन, 3054 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

JSW One Platforms IPO: टेक्नोलॉजी आधारित कंपनी जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने सेबी के पास DRHP फाइल कर दिया है। इसके अनुसार कंपनी 3054 करोड़ रुपये इश्यू से जुटाने का प्रयास करेगी। बता दें, कंपनी कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बीटूबी मॉडल पर काम करती है।

इस प्रस्तावित आईपीओ मं 1300 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर और 1754.01 करोड़ रुपये का शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किया जाएगा। ओएफएस में जेएसडब्ल्यू स्टील और जेएसडब्ल्यू सीमेंट शामिल होगा। यानी इन मौजूदा निवेशकों की तरफ से आईपीओ में शेयर बेचे जाएंगे। बता दें, DRHP कंपनी ने गुरुवार का रात को फाइल किया था।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या होगा?

फ्रेश इश्यू के जरिए जो पैसा कंपनी इकट्ठा करेगी उसमें से 125 करोड़ रुपये जेएसडब्ल्यू वन कंस्ट्रक्शन में निवेश किया जाएगा। यह पैसा कंपनी की मार्केटिंग और ब्रांड बिल्डिंग में उपयोग होगा। वहीं, 500 करोड़ रुपये जेएसडब्ल्यू वन फाइनेंस लिमिटेड में कैपिटल के लिए आवंटित होगा। 350 करोड़ रुपये कंपनी के टेक्नोलॉजी और प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट में प्रयोग किया जाएगा।

बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में कंपनी प्रयोग करेगी।

क्या करती है कंपनी?

यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जोकि MSMEs को मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल के विक्रेता से कनेक्ट करेगी। कंपनी की तरफ से कॉमर्स, फाइनेंस, लॉजिस्टिक, प्रोसेसिंग और कस्टमाइजेशन आदि की सर्विसेज दी जाती हैं।

30 जून 3026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के पास 95611 रजिस्टर्ड ग्राहक थे। इसमें से 1713 विक्रेता और 165 क्यूमलेटिव ब्रांड शामिल थे। कंपनी 81 लॉजिस्टिक पार्टनर को सहयोग करती है।

वित्तीय स्थिति कैसी है

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 5743.39 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 44.93 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले कंपनी का रेवन्यू 3962.81 करोड़ रुपये रेवन्यू रहा था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1642.45 करोड़ रुपये रहा था। जिसमें टैक्स भुगतान के बाद 14.21 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। बता दें, आईपीओ के लिए कंपनी ने जेएम फाइनेंशियल, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और पीएल कैपिटल मार्केट्स को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया था। वहीं, केफिट टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

पिछले साल जेएसडब्ल्यू सीमेंट का आईपीओ आया था। कंपनी के आईपीओ का साइज 3600 करोड़ रुपये था। कंपनी का आईपीओ 7 अगस्त से 11 अगस्त तक खुला था। बता दें, कंपनी ने आईपीओ के लिए 147 रुपये प्राइस बैंड तय किया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN