Home मनोरंजन समाचार July OTT Release: जुलाई का महीना होगा धमाकेदार, ओटीटी पर रिलीज हो...

July OTT Release: जुलाई का महीना होगा धमाकेदार, ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये मजेदार फिल्में और सीरीज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/july_ott_release_1782647044465_1782647048564_fdd89acc-36b1-447f-bb81-3f70b9dbe53c.jpg

July OTT Release: जुलाई शुरू होने वाला है। इसके साथ ही जुलाई में आने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट भी सामने आ गई है। यहां देखिए जुलाई में ओटीटी पर आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट।

जुलाई का महीना ओटीटी लवर्स के लिए बेहद धमाकेदार होने वाला है। इस महीने कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और एप्पल टीवी+ पर रिलीज होने वाली है। अगर आपको ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है तो ये लिस्ट अपने पास सेव कर लें।

1. प्रीतम एंड पेड्रो

रिलीज डेट: 3 जुलाई

प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

‘3 इडियट्स’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ये वेब सीरीज क्रिएट की है, इसकी कहानी लिखी है और इसे प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है। अमित दुबे की किताब ‘हिडन फाइल्स’ और ‘रिटर्न ऑफ द ट्रोजन हॉर्स’ से प्रेरित इस सीरीज से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अपना डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज में अर्शद वारसी और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं।

2. साइलो सीजन 3

रिलीज डेट: 3 जुलाई

प्लेटफॉर्म: Apple TV+

‘साइलो’ एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसमें भविष्य की दुनिया को इमेजिन किया गया है। यहां धरती के ऊपर की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि इंसान वहाँ जिंदा नहीं रह सकता। इसलिए बचे हुए 10,000 लोग जमीन के बहुत नीचे एक बड़े ‘साइलो’ (एक बहुत ऊंचे बंकर या अंडरग्राउंड टावर) में रहते हैं।

3. इक्का

रिलीज डेट: 10 जुलाई

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के पूरे 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी इस फिल्म के जरिए आपस लौट रही है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं, ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन कपूर भी नजर आएंगी। इसका ट्रेलर कल यानी 29 जून के दिन रिलीज होने वाला है।

4. हार्टस्टॉपर फॉरएवर – सीजन 3

रिलीज डेट: 17 जुलाई

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

युवाओं की पसंदीदा सीरीज ‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’ अपने तीसरे और आखिरी सीजन के साथ आ रही है। एलिस ओसेमैन ने इसकी कहानी लिखी है और वाश वेस्टमोरलैंड ने इसे डायरेक्ट किया है। इसमें कॉनर, लॉक और विलियम गाओ जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं।

5. द ईस्ट पैलेस

रिलीज डेट: 17 जुलाई

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

के-ड्रामा के शौकीनों के लिए ये इस गर्मी की सबसे बड़ी रिलीज है। नाम जू ह्युक एक ऐसे रहस्यमयी शख्स के रोल में हैं जो जीवित और मृत दुनिया के बीच यात्रा कर सकता है। महल में फैले एक भयानक श्राप के सच को उजागर करने की ये कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी।

6. द डेविल वीयर्स प्राडा 2

रिलीज डेट: 29 जुलाई

प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

अगर आप इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे, तो अब ये ओटीटी पर आ रही है। ये हॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘द डेविल वीयर्स प्राडा’ (2006) का सीक्वल है, जो फैशन इंडस्ट्री, कॉर्पोरेट लाइफ और बॉस-कर्मचारी के रिश्तों पर आधारित है।

7. सुपर सुब्बू

रिलीज डेट: 2 जुलाई

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

ये नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल तेलुगू सीरीज है। मल्लिक राम के डायरेक्शन में बनी 7 एपिसोड वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसमें संदीप किशन ‘सुब्रमण्यम चिन्लुकुरी राव’ उर्फ सुब्बू के लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ मिथिला पालकर और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN