Home LIFESTYLE NEWS HINDI Karwa Chauth Look: ब्लाउज नेकलाइन के साथ कौन सी ज्वैलरी मैच करेगी,...

Karwa Chauth Look: ब्लाउज नेकलाइन के साथ कौन सी ज्वैलरी मैच करेगी, दूर करें कंफ्यूजन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवा चौथ पर रेडी होने के लिए कपड़ों के साथ मैचिंग ज्वैलरी खरीदने वाली हैं तो इन स्टाइल टिप्स को जरूर जान लें, जैसे कौन सी नेकलाइन के साथ कौन सी ज्वैलरी अच्छी दिखेगी, जानें….

करवा चौथ पर हर साल ढेर सारी शॉपिंग होती है। महिलाएं कपड़े-ज्वैलरी जमकर खरीदती हैं और सुबह से लेकर शाम तक की पूजा के लिए कपड़ों के साथ ही ढेर सारी ज्वैलरी भी पहन लेती हैं। जिससे पूरा लुक बिगड़ जाता है। दरअसल, केवल कपड़ों का कलर और एंब्रायडरी देखकर ज्वैलरी नहीं खरीदी जाती बल्कि आपको ब्लाउज की नेकलाइन के हिसाब से अपने लिए नेकलेस, झुमके या ईयररिंग्स का सेलेक्शन करना चाहिए जिससे आपका करवा चौथ लुक परफेक्ट नजर आए। लेकिन कौन सी नेकलाइन के ब्लाउज के साथ कौन सी ज्वैलरी को पेयर करें, कंफ्यूज रहती हैं तो इस ज्वैलरी गाइड को जरूर पढ़ लें, जिससे आपका सारा कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा और शॉपिंग पर पैसे खर्च करने के बाद आपका लुक भी आउटस्टैडिंग नजर आएगा।

जीरो नेक

अगर आप ब्लाउज, सूट की नेकलाइन को शार्ट बनवाती हैं और ये गले के काफी करीब रहता है, यानि जीरो नेकलाइन तो ऐसे गले की डिजाइन के साथ हमेशा लांग नेकलेस ही पेयर करें। लांग मंगलसूत्र, लांग चेन जिसमे पेंडेट पड़े हो या फिर लांग नेकलेस, ये खूबसूरत दिखेंगे। वहीं ईयररिंग्स की बात करें तो आपको जीरो नेकलाइन के साथ लांग ईयररिंग्स को पेयर करना चाहिए।

चौकोर शेप नेकलाइन

अगर आपने ब्लाउज का नेकलाइन चौकोर शेप में बनवाया है तो बिल्कुल भी कंफ्यूज ना हो। इस तरह की नेकलाइन के साथ चूंकि आपकी स्किन साफ नजर आती है तो आपको छोटे नेकलेस ही चुनने चाहिए, जैसे चोकर नेकपीस चौकोर शेप नेकलाइन के साथ सुंदर और परफेक्ट दिखते हैं। अब चोकर की डिजाइन का सेलेक्शन आप अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से कर सकती हैं। बहुत ज्यादा बड़ी ज्वैलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो हल्के लाइटवेट वाले चोकर भी मार्केट में मिल जाते हैं, इन्हें चुनें।

वहीं बात करें ईयररिंग्स की तो इस तरह की नेकलाइन के साथ छोटे पोटली वाली डिजाइन के ईयररिंग्स जैसे झुमके अच्छे लगेंगे या फिर लांग ईयररिंग्स को भी पेयर कर सकती हैं।

स्वीटहार्ट नेकलाइन

स्वीटहार्ट नेकलाइन का ट्रेंड है तो जरूर इसे बनवा रही होंगी। तो जान लें कौन से नेकलेस और ईयररिंग्स इसके साथ सुंदर दिखेंगे। स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ चोकर नेकपीस भी सुंदर दिखेगा और थोड़े फैले से दिखने वाले राउंड शेप डिजाइन वाले नेकलेस भी इस तरह की नेकलाइन के साथ सुंदर दिखते हैं। साथ में ईयररिंग्स को भी जरूर पेयर करें।

वी नेकलाइन के साथ कैसे नेकलेस पहनें

वी नेकलाइन वाले सूट या ब्लाउज को स्टिच करवा रखा है तो इस तरह के वी नेकलाइन के साथ आप चोकर भी पहन सकती हैं। वहीं लांग चेन विद पेंडेट पहनें जो आपके वी नेकलाइन के ऊपर ही खत्म हो और उसमे खूबसूरत सा पेंडेट हो, जो चेन को सेंटर पर फिक्स रखे। इस तरह के नेकलेस वी नेकलाइन के साथ सुंदर दिखते हैं। साथ में शार्ट ईयररिंग्स को चुनें।

राउंड शेप नेकलाइन के साथ किस तरह का नेकलेस सुंदर दिखेगा

ब्लाउज या सूट की नेकलाइन अगर राउंड शेप में सिलवा रखी है तो कंफ्यूज ना हो। अपने गले को खाली रखने की जरूरत नहीं है और करवा चौथ पर आप राउंड शेप नेकलाइन के साथ लेयर्ड नेकलेस ट्राई करें। वैसे चोकर भी राउंड नेकलाइन के साथ पूरी तरह से सूट करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN