Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/Amitabh_Madhuri_1791306938221_tK9d_1791306944600_i9jJ_a55e0b93-d27f-4e6b-8b73-f8993142cc3e_GYFK.jpgAmitabh Bachchan: माधुरी दीक्षित जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति मराठी शुरू करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ इस शो की रौनक बढ़ाई।
महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में जब माधुरी दीक्षित हॉटसीट पर बैठीं, तो अमिताभ बच्चन उनसे माफी मांगते नजर आए। क्या था यह पूरा मामला और किस बात पर अमिताभ बच्चन को मांगनी पड़ गई बॉलीवुड की धक-धक गर्ल से माफी? चलिए जानते हैं यह पूरा किस्सा। दरअसल माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करती नजर आएंगी। इस शो का पहला एपिसोड रिलीज करने से पहले मेकर्स ने अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति पर माधुरी दीक्षित के कुछ प्रोमो वीडियो जारी किए हैं।
अमिताभ बोले- बड़ी गुस्ताखी हो गई
कौन बनेगा करोड़पति के इस प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन बड़े मासूम अंदाज में माधुरी दीक्षित को यह बताते दिख रहे हैं कि कैसे उन्होंने एक बार अपनी एक फिल्म में माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ वाला डांस स्टेप अपने अंदाज में कर दिया था। फिल्म के इस सीन का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने माधुरी दीक्षित से कहा कि उनसे बड़ी गु्स्ताखी हो गई थी। मजा तो उस वक्त आया जब माधुरी दीक्षित ने यही सीन ऑडियंस के सामने स्क्रीन पर चलवा भी दिया। अमिताभ बच्चन के लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो गया और उन्होंने दर्शकों से अपने अंदाज में सिचुएशन को मैनेज किया।
माधुरी ने चलवा दी ये पुरानी क्लिप
प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि अमिताभ बच्चन शो में माधुरी दीक्षित के सामने कहते हैं, “एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी। हमने एक फिल्म थी, उसमें वो ‘एक दो तीन..’, ये किया था।” माधुरी दीक्षित ने इसके बाद अमिताभ बच्चन से पूछा- हम भी दिखा दें? यह कहकर माधुरी दीक्षित ने अमिताभ बच्चन की वो क्लिप स्क्रीन पर चलवा दी। अमिताभ बच्चन अपनी पुरानी फिल्म की यह क्लिप देखकर शर्म से पानी-पानी हो गए। उन्होंने अपने माथे पर हाथ रखा और कहा- कहां-कहां से ये लोग निकालकर लाते हैं। अमिताभ ने इसके बाद कहा, “एक अच्छे गाने को किस तरह खराब किया जाए, वो इधर देखा आपने अभी।” अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर माधुरी दीक्षित भी हंस पड़ीं।
माधुरी करेंगी इस गाने पर परफॉर्म
बता दें कि KBC में अमिताभ बच्चन का बर्थडे वीक चल रहा है और इस दौरान उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए मेकर्स हर रोज कुछ खास करने की कोशिश करते हैं। इसी एपिसोड के दूसरे प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन कम्प्यूटर जी से माधुरी दीक्षित के लिए एक गाना चलाने को कहते हैं। इस पर ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे गरवा लगाए’ सॉन्ग प्ले किया जाता है जिस पर माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं का जादू चलाती हैं। अमिताभ बच्चन माधुरी दीक्षित को सम्मान देते हुए अपनी सीट से उठ जाते हैं ताकि ऑडियंस उनकी परफॉर्मेंस देख सके और वह उनके पीछे खड़े होकर उनकी तारीफ में तालियां बजाते हैं। जाहिर है कि यह एपिसोड काफी शानदार रहने वाला है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




