Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/abk_1790933507069_JIOF_1790933517360_2ApM_63e0e59b-3631-49aa-ac2c-ae7fe6b7c23c_6VI3.jpgअमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में हाल ही में एक कंटेस्टेंट आईं जिन्होंने बिग बी के सामने कुछ ऐसा कहा जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी।
अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में बिग बी को काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं इस शो के दौरान बिग बी कंटेस्टेंट्स से और खुद अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से भी शेयर करते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा कंटेस्टेंट आया जिसने बिग बी के सामने बोल दिया कि वह उनकी फिल्म मृत्युदाता को देखकर सो गए थे।
कंटेस्टेंट ने बिग बी के सामने ऐसा क्या कह दिया
दरअसल, एक कंटेस्टेंट आईं जयपुर से जिसका नाम है अलमस खान। वह बिग बी से अपने बचपन की यादें शेयर करते हैं। वह बताती हैं कि वह बड़ी मूवी ब्लफ हूं और फिर उन्होंने बिग बी की 1997 की फिल्म मृत्युदाता से जुड़ा एक किस्सा बताया। अलमस ने कहा कि वह उस समय यंग थीं और कजिन के साथ मूवी देखने गई थीं। हालांकि फिर अलमस बताती हैं कि वह फिल्म देखकर सो गई थीं।
बिग बी की फिल्म देखकर सो गई थीं कंटेस्टेंट
अलमस ने बिग बी से कहा, ‘फिल्म तो मेरे समझ आई नहीं इतना। लेकिन जगह इतनी खूबसूरत थी और ए सी लगा था कि मैं सो गई। लेकिन सच में मेरी आंख जब खुली तो फिल्म खत्म हो चुकी थी और आपका गाना चल रहा था।’
बिग बी ने पूछा सवाल
इसके बाद वह बोलती हैं कि हालांकि मृत्युदाता उनकी पहली फिल्म है जो बड़े पर्दे पर देखी है। बिग बी थोड़े निराश हो जाते हैं और फिर मजाक करते हुए कहते हैं, एक मिनट ठहर जाइए, सोते-सोते कैसे देखली आपने? पिक्चर तो खत्म हो गई तो क्या देखना आपने?
मृत्युदाता के बारे में जानें
फिल्म मृत्युदाता की बात करें तो ये एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म को मेहुल कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए बिग बी ने 5 साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में बिग बी ने डॉक्टर राम प्रसाद का किरदार निभाया था जो करप्शन और क्राइम के खिलाफ लड़ते हैं।
फिल्म में बिग बी के साथ डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, अरबाज अली खान और परेश रावल लीड रोल में थे। फिल्म को हालांकि नेगेटिव रिव्यू मिले थे।
शो का 18वां सीजन चल रहा है
कौन बनेगा करोड़पति शो की बात करें तो फिलहाल इसका 18वां सीजन चल रहा है। शो सोमवार से शुक्रवार को आता है रात को 9 बजे सोनी टीवी पर वहीं सोनी लिव पर भी शो आता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




